jhankar
ब्रेकिंग
उज्जैन में गणेश प्रतिमा की आंखों से आंसू बहने का दावा, वीडियो वायरल होते ही उमड़ा आस्था का सैलाब! छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हत्या के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

bhopal News : पुलिस ने छापामार कार्यवाही में आईपीएल सट्टा खिलवाने वाले से सवा करोड़ रुपये नगद, लेपटाप बरामद किए

आईपीएल में सट्टा खिलाने का धंधा भी जोरो पर है इस मकड़जाल में रुपयो  दुगुने करने के लालच में अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे है। कुछ लोगो द्वारा लेपटाप पर बेबसाईट के माध्यम से सट्टा खेलने खिलवाने का धंधा फल फूल रहा है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल । बुधवार की रात्रि को पुलिस ने कार्यवाही कर आईपीएल में सट्टा खिलवाने वाले एक सटोरिये को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।घटना बुधवार की रात की है। जब एक व्यक्ति ने थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई उसने अपने साथ 95000 रुपये की लूट होना बताया।
पुलिस को उसके हालिया पर शक हुआ वह कुछ नशे में और परेशान नजर आ रहा था। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह 95000 रुपये आईपीएल सट्टे में हार गया है। पुलिस ने उसके बताए ठिकानें पर छापे मारी की। युवक के बताए स्थान पर छापामार कार्यवाही के दौरान एक सटोरिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया उसके पास से भारी मात्रा में नगदी बरामद कर लिया है।

सटोरिया पद्मधर कॉलोनी का रहने वाला अमित आहूजा उम्र 48 वर्ष आईपीएल सट्टा खिलवाता था। बीती रात एक युवक राकेश कुमार आईपीएल सट्टे में 95000 की राशि हार गया। जिस पर वह शराब के नशे में रिपोर्ट करने थाने जा पहुंचा। थाना प्रभारी ने  एसपी विवेक सिंह को पूरी जानकारी दी। एसपी ने थाना प्रभारी हितेन नाथ शर्मा को छापा मार कार्रवाई करने के निर्देश दिया। छापे में पुलिस ने मौके से तीन बड़े ब्रीफकेस में एक करोड़ 29 लाख रुपए निकले हैं। पुलिस पूरे पैसे की काउंटिंग कर पकड़े गए युवक के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज  कर कार्रवाई जारी है।