jhankar
ब्रेकिंग
शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों पर DJ में 4 से अधिक बक्सों पर रहेगी पाबंदी अपनी जान जोखिम में डाल आग के बीच पहुंचे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह, गैस सिलेंडर फटने से रोका; बच्चों के विवाद के बाद अन्नापुरा चौक पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे चले, दो गंभीर, भोपाल रेफर जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक...

MP इन जिलों में बारिश के साथ-साथ लू की चेतावनी,हरदा में मंगलवार को तापमान 42 डिग्री

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल : मध्यप्रदेश  में बेमौसम बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। भोपाल, सागर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हुई है। इसके अलावा प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। सोमवार को दमोह, गुना, सागर, अशोकनगर, बड़वानी और ग्वालियर में बारिश हुई। जबकि रविवार-सोमवार के दरमियान रायसेन, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर नौगांव, नर्मदापुरम और सागर में बारिश रिकॉर्ड हुई। रायसेन में सर्वाधिक 11.2, इंदौर में 7, दमोह में 3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। राजधानी भोपाल में भी शाम को तेज बारिश हुई। उधर, अनूपपुर, विदिशा में ओले भी गिरे।क ओर प्रदेश में बारिश हो रही है लेकिन दूसरी और अन्य स्थानों में गर्मी भी रेकॉर्ड तोड़ रही है।

राज्य के 21 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। छतरपुर में लू चली। प्रदेश में सर्वाधिक गर्म स्थान छतरपुर जिले का नौगांव और खजुराहो रहे। मगलवार को छतरपुर जिले में लू चलने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी देखी |

- Install Android App -

खजुराहो में 45.4, नौगांव में 45, ग्वालियर में 44.8, टीकमगढ़ में 44, शिवपुरी में 44, गुना में 43.8, सतना में 43.5, सीधी में 43.4, रीवा में 43, रतलाम में 43, खंडवा में 42.1, दमोह में 42, उमरिया में 41.5, सागर में 41, भोपाल में 41.3, धार में 40.2, खरगोन में 41.2, उज्जैन में 41, रायसेन में 40.6, जबलपुर में 40.1 और मंडल में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य स्थानों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

हरदा में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस- अभी दोपहर के 3 बजे 41 डिग्री और 4 बजे तक पारा 42 डिग्री पर पहुुंचेगा। यहां से पारा लुुढकना शुरु करेगा जो शाम 6 बजे करीब 41 डिग्री और रात 11 बजे तक 36 डिग्री पर पहुंच जायेगा।
तापमान भले ही शाम को 4 बजे से कम होने लगता है मगर उसकी उमस बरकरार रहती है।ग्रामीण क्षेत्रों में ठंडक हो जाती है मगर शहरी क्षेत्रो में पक्के मकानों में गर्माहट बनी रहती है घर में उमस और शाम होते ही मच्छरो का आतंक बहुत परेशान करने लगता है।