jhankar
ब्रेकिंग
आईटीआई में प्रवेश के लिये विद्यार्थी अब भी कर सकते है आवेदन विशेष कोचिंग व्यवस्था हेतु शिक्षकों से 15 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित पीएम सूर्य घर योजना में तीन किलोवॉट के सौर संयंत्र लगाने पर मिल रही 78 हजार रूपये की सब्सिडी माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई दिव्यांगजनों को निःशुल्क कैलिपर्स और कृत्रिम अंग वितरण हेतु 2 जून को टिमरनी में लगेगा शिविर हरदा नपा एक पद और दो अधिकारी, कर्मचारियों की लंबित वेतन प्रक्रिया शुरू और नपा की बकायादारों से वसूली... पिछले 24 घंटों में जिले में 50 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 2 जुलाई को लॉन्च होगा ‘विकसित भारत-जी राम जी’ मिशन जिला स्तर पर आयोजित होगा जन-सम्मेलन-सह लॉन्च कार्... दिव्यांग जनों हेतु निःशुल्क कृत्रिम अंग वितरण एवं सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर का हुआ आयोजन समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन की मात्रा बढ़ाने हेतु भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या के...

MP के अनूपपुर जिले के हैवान दरिंदे युवक ने CG में दोस्त की ही 3 साल की मासूम बेटी से किया गंदा काम

दुर्ग : छत्तीसगढ़ से एक हैवानियत की खबर आई है। जिसमे एक दोस्त की 3 साल की मासूम को घुमाने के बहाने ले जाकर उसके साथ गंदा काम किया। जिसने इंसानियत मानवता को झकझोर कर दिया है।

ये घटना छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की है। 3 साल की बच्ची से उसके पिता के साथ कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने ही दुष्कर्म किया।

आरोपी युवक बच्ची को सोमवार रात घुमाने के बहाने साथ लेकर गया था। काफी देर बाद बच्ची जब खून से लथपथ मिली तो वारदात का पता चला। इसके बाद परिजनों ने भिलाई थाने में मामला दर्ज कराया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। पिता ने पुलिस को बताया कि वो हथखोज इंडस्ट्रियल एरिया की एक कंपनी में वह काम करता है। वहीं उसका साला और उसका दोस्त राजकुमार गोड़ भी काम करता है। साले के बुलाने पर वह राखी में पत्नी व बच्ची के साथ उसके घर गए थे। तब से वहीं रह रहे थे और वहीं से ड्यूटी भी साथ चले जाते थे। घरेलू संबंध होने से आरोपी युवक राजकुमार का भी उनके साले के घर आना-जाना था।

- Install Android App -

घुमाने के बहाने बच्ची को साथ लेकर गया दरिंदा युवक –

परिजनों ने बताया कि, सोमवार रात करीब 8 बजे राजकुमार उनके घर आया और बच्ची को घुमाने के बहाने अपने घर ले गया। वहां बच्ची से गंदा काम किया। रात 10 बजे तक जब वह बच्ची को लेकर नहीं लौटा तो परिजन उन्हें तलाश करने निकले। इस बीच रात करीब 11-12 बजे राजकुमार ने उन्हें बच्ची सौंपी और फिर हड़बड़ी में वहां से भाग निकला। मामा ने जब बच्ची को उसकी मां को सौंपा तो वह रोने लगी। बच्ची ने दर्द होने की बात कही। उसकी मां ने देखा कि काफी खून निकल रहा था। इसके बाद वो काफी घबरा गए और डॉक्टर के पास लेकर गए। इसके बाद राजकुमार के घर पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था। इससे परिजनों को शक हुआ और वे पुलिस के पास पहुंचे।

मध्य प्रदेश का रहने वाला है आरोपी –

आरोपी राजकुमार गोड़ पिता जयराम गोड़ मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के सनारगोदी का रहने वाला है। वो कुछ महीने पहले भिलाई आया और इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी में नौकरी करने लगा। पुलिस कंपनी जाकर आरोपी के बारे पता लगा रही है। खबर लिखे जाने तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।