jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

MP में शर्मनाक हरकत : पत‍ि ने पत्नी के नहाने, कपड़े बदलने के अश्लील वीडियो जीजा को भेजे, ब्लैकमेलिंग के बाद हुआ रेप

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। एक युवक ने पत्नी के नहाने, सोने व कपड़े बदलने के अश्लील वीडियो बनाकर अपने जीजा को भेजे तो जीजा ने ग्वाल‍ियर आकर साले की पत्नी से वीड‍ियो वायरल करने की धमकी देकर रेप कर द‍िया। यह वाकया मध्य प्रदेश के ग्वालियर का है। पति और जीजा की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने दोनों के खिलाफ बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात पड़ाव थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी।

केस दर्ज होने के बाद ग्वालियर में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तो वहीं आरोपी जीजा यानी रायपुर में पूर्व मंत्री की सुरक्षा में पदस्थ पीएसओ ने सुसाइड नोट लिखकर पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जीजा रायपुर में पूर्व मंत्री की सुरक्षा में पदस्थ पीएसओ था। सुसाइड नोट में जीजा ने साले की पत्नी व ससुर द्वारा ब्लैकमेल किए जाने की बात लिखी है।

- Install Android App -

मृतक की पत्नी लगभग डेढ़ माह पहले रायपुर से चली गई थी। सुसाइड नोट में 30 लाख रुपये की मांग किए जाने की बात भी लिखी है। पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति गुपचुप तरीके से उसकी अश्लील वीडियो बनाकर अपने जीजा को भेजता था। जीजा रायपुर में वीआईपी बटालियन में कार्यरत है।

थाना प्रभारी ने आगे बताया क‍ि जब जीजा घर आया तो पति के सामने ही उससे अश्लील हरकत की। जब महिला ने पति से शिकायत की तो उसने जीजा से संबंध बनाने का दबाव बनाया और फिर जीजा ने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने पड़ाव स्थित गेस्ट हाउस में ले जाकर भी दुष्कर्म किया।