jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे भिलट देव मेले के बाद भी अवैध पार्किंग शुल्क ले रहे ठेकेदार, प्रशासन मौन हंडिया : फूलों से नहीं, विचारों से दी सच्ची श्रद्धांजलि”: चीराखान में युवाओं ने बदली सोच की दिशा! हंडिया : खुशियों की खरीदारी बनी जिंदगी का आखिरी सफर: मां-बेटे की दर्दनाक मौत, मासूम घायल! Harda : जिला अजाक्स कार्यालय में बड़े हर्षोउल्लास के साथ संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 व... मऊगंज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: 3 युवकों की मौत, 2 घायल गोरस मोबाइल ऐप’ से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा पौध संरक्षण औषधि की जांच हेतु बनाये गये विकासखण्ड स्तरीय दल वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

MP Big Breaaking: Cm Mohan Yadav मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में लोहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को तोड़ा, रॉड और पत्थर मारे, दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट

उज्जैन : मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव के गृह क्षेत्र उज्जैन के माकड़ोन इलाके में गुरुवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद लोहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति उखाड़कर तोड़फोड़ करने पर हुआ है।

विवाद के सोशल मीडिया पर विडियो वायरल हो रहे है। जिसमे एक पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर मूर्ति गिरा दी। फिर रॉड और पत्थर मारकर मूर्ति में तोड़फोड़ की। एक शख्स हाथ में रॉड से लगातार प्रतिमा के सीने पर वार कर रहा है। वही कुछ लोगो ने इस दौरान नारे बाजी भी की। सरदार पटेल की प्रतिमा तोड़ते के बाद इससे दूसरा पक्ष नाराज हो गया।

- Install Android App -

दोनों पक्षों में पथराव और लाठियां चलीं –

उग्र भीड़ ने कई गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। कुछ गाड़ियों में आग लगा दी। कई दुकानों में भी पथराव किया गया है। सूत्रों की माने तो माकड़ोन मंडी गेट और बस स्टैंड के पास जमीन खाली पड़ी है। भीम आर्मी चाहती है कि यहां डॉ. आंबेडकर की मूर्ति लगाई जाए। जबकि, पाटीदार समाज के लोग सरदार पटेल की मूर्ति लगाने की मांग करते आ रहे हैं। बीती रात किसी ने इस जमीन पर सरदार पटेल की मूर्ति स्थापित कर दी। दूसरे पक्ष के लोगों को इसका पता चला तो वे सुबह जमा हो गए और मूर्ति गिरा दी। इस बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए।

तराना और उज्जैन से पहुंचा भारी संख्या में पुलिस बल फिलहाल यहां पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच रहे है।