jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

MP Big Breaking : राम मंदिर इंदौर में बड़ा हादसा, बावड़ी की छत धंसकने से 25 से ज्यादा लोग गिरे, रेस्क्यू जारी

मकड़ाई समाचार इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। यहां रामनवमी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शहर के स्नेह नगर के पास पटेल नगर में श्री बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर पर बावड़ी के ऊपर की छत धंसने से 25 से अधिक लोग बावड़ी में गिर गए। हादसो होते ही वहां पर चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

- Install Android App -

हादसे के बाद मौके पर फायर बिग्रेड, एंबुलेंस और 108 गाड़ियां पहुंची हैं और गिरे लोगों को बाहर निकालने रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। घायलों में महिला-पुरुष और यवा शामिल बताए जाते हैं। समाचार के लिखे जाने तक रेस्क्यू अभियान चल रहा था। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं इसकी अधिकृत जानकारी नहीं मिल पाई है। घायलों को बावड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।