jhankar
ब्रेकिंग
श्री श्री 1008 रामानुज स्वामी जी का प्राकृट्य उत्सव धूमधाम से मनाया !! नरेंद्र मौर्य के साथ-साथ रहे साहित्यकार नर्मदा प्रसाद उपाध्याय ने श्रद्धांजलि स्वरूप किये शब्द सुमन ... हंडिया पुलिस ने रातातलाई के पास टेकरी पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। लगभग 75 हजार की... धार में तेंदुए का आतंक: बस्ती में घुसकर 4 ग्रामीणों पर हमला, एक कर्मचारी भी घायल विधायक प्रीतम लोधी को बीजेपी ने थमाया कारण बताओ नोटिस, SDOP को दी थी धमकी सिटी कोतवाली पुलिस ने फोर व्हीलर वाहन में पकड़ा अवैध गांजा , दो आरोपी गिरफ्तार। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के भाई ने की खुदकुशी, CM मोहन यादव ने जताया दुख एमपी में भीषण गर्मी का कहर, मैहर में 5वीं तक स्कूल बंद, 9 शहरों में वॉर्म नाइट अलर्ट जबलपुर : वेतन नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जिला प्रशासन की सजगता से बाल विवाह पर लगा ब्रेक, कटनी और ढीमरखेड़ा में 3 विवाह रुकवाए गए

MP BIG NEWS: : फिल्मी स्टाइल में गुंडों ने चलाई गोलियां, लूट के आरोपियों को पुलिस वाहन रोककर, छुड़ाकर ले गए, एमपी के इस जिले में हुई यह वारदात

राजस्थान पुलिस टीम को रास्ते में रोका, दो बदमाशो ने बरसाई गोलियां, तीन आरोपियों को छुड़ा ले गए , एसआई गोली लगने से घायल

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में फिल्मी स्टाइल में आए बाइक सवार गुंडों ने पहले तो पुलिस वाहन के आगे बाइक खड़ी कर दी। फिर पुलिस के चार पहिया वाहन पर 12 बोर की बंदूक से गोलियां बरसाई। यह पूरी वारदात मध्यप्रदेश के नीमच जिले की है। शहर के जेतपुरा फंटे पर पुलिस पर हमला हुआ है। इस हमले में राजस्थान पुलिस के एक एसआई को गोली लगी है जिन्हें उदयपुर रैफर किया गया है।

नीमच के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश (एएसपी) ने बताया कि यह घटना बुधवार-गुरुवार की रात 12 बजे के लगभग की है। निम्बाहेड़ा की सदर थाना पुलिस द्वारा मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र से 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें स्कोर्पियो कार में निम्बाहेड़ा ले जाया जा रहा था। इस दौरान नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम जेतपुरा (फोर लाइन) के पास पल्सर बाइक पर सवार अज्ञात दो बदमाशों ने बारह बोर बन्दूक से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

- Install Android App -

वहीं सदर थाने के सब इंस्पेक्टर नानूराम गेहलोत (एसआई) की सर्विस पिस्टल को छीन कर उसी से एसआई को जांघ पर गोली मार दी। इससे वे घायल हो गए और दोनों बदमाश तीनों आरोपियों को अपने साथ लेकर फरार हो गए। घायल अवस्था में एसआई को नीमच लाया गया जंहा हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रैफर किया गया है। सूचना मिलते ही निम्बाहेड़ा सदर थाना प्रभारी फूलचंद टेलर (सीआई) और टीम व नीमच पुलिस मौके पर पंहुची।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर आसपास क्षेत्र में घेराबन्दी की जा रही है। फिलहाल इस मामले में आरोपियों की सघन तलाशी की जा रही है।

दशपुर लाइव साभार खबर स्त्रोत