jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री के हरदा दौरे पर NSUI दिखाएगी काले झंडे, प्रत्यक्ष चुनाव की मांग मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक

MP Big News : मुख्यमंत्री मोहन यादव आये एक्शन में, शपथ लेते ही राज्य में लाउडस्पीकर पर लगाया बैन

MP Big News : मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी को भारी बहुमत मिला है और हाल ही में वहां नया मुख्यमंत्री बनाया गया है, जिनका नाम मोहन यादव है. मोहन यादव ने कुर्सी संभालते ही कार्रवाई शुरू कर दी है. सीएम बनने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्य में लाउडस्पीकर पर प्रतिबंध लगा दिया है.

MP Big News

यह आदेश एमपी के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी किया है कि प्रदेश में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर लाउडस्पीकर नहीं बजाया जाएगा. इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का हवाला दिया गया है.

आज ही कार्यभार संभाला

- Install Android App -

एमपी के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज अपने कार्यालय में पूजा-अर्चना के बाद कार्यभार संभाल लिया है और इसके तुरंत बाद उनकी ओर से लाउडस्पीकर बंद करने का पहला आदेश आया है. एमपी के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश पर अब पूरे मध्य प्रदेश में किसी भी सार्वजनिक स्थान पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.

मोहन यादव मध्य प्रदेश के उज्जैन के रहने वाले हैं.

मप्र के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव उज्जैन के रहने वाले हैं और उज्जैन दक्षिण से विधायक भी हैं। मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को उज्जैन में हुआ था। आपको बता दें कि मोहन यादव पिछली शिवरात सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री के पद पर थे और उन्होंने अपने पद पर रहते हुए काफी अच्छे काम किये थे.

सबसे पहले मोहन यादव 2013 में और बाद में 2018 में भी उज्जैन से विधायक बने थे. 2020 में जुलाई महीने में उन्हें शिवराज सरकार में कैबिनेट में शामिल किया गया था. हालिया चुनाव में मोहन यादव ने उज्जैन दक्षिण सीट से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के चेतन प्रेम नारायण को 12941 वोटों से हराया.