jhankar
ब्रेकिंग
खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नवांकुर संस्थाओं का सक्रियकरण बैठक सह प्रशिक्षण के तहत सामाजिक संस्थाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण श... इंदौर आरटीओ कार्यालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी भूकम्प की पूरी तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की पहल : “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू समाधान योजना के दूसरे चरण में 31 मार्च तक एकमुश्त जमा करने पर सरचार्ज में मिलेगी 90 प्रतिशत तक की छू... काटजू अस्पताल में खुला हाईटेक गायनेकोलॉजी सेंटर

MP Big News: सलकनपुर में सड़क मार्ग बंद, रोपवे और सीढ़ियों से पहुंच सकते हैं मंदिर , इतने दिन रहेगा मार्ग बंद

के के यदुवंशी पत्रकार,

सीहोर : ‘सिवनी मालवा’ सीहोर जिले में स्थित श्रद्धा का केंद्र देवी धाम सलकनपुर में सड़क मार्ग 18 जनवरी से 17 फरवरी तक बंद किया गया है। यहां देवी लोक बनना है, जिसके लिए मशीनों को ऊपर ले जाना है। इस वजह से सड़क मार्ग बंद किया गया है।

- Install Android App -

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर में देवी लोक बनाने की घोषणा की है। इसकी आधारशिला रखी जा चुकी है। इस सिलसिले में सड़क मार्ग से देवी लोक निर्माण की सामग्री मशीनें आदि जाएंगी। इस कारण सडक़  मार्ग बंद रहेगा मुख्यमंत्री ने देवी लोक बनाने की घोषणा की थी। उसी के तहत विभाग ने निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया है। अस्थाई रूप  से मंदिर तक पहुंचाने वाले सडक़ मार्ग को बंद कर दिया गया है। इस दौरान रोपवे  से और पैदल सीढी  मार्ग प्रारंभ रहेगा। यहां से श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच सकते हैं। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री ने उज्जैन के महाकाल लोक की तरह देवी धाम सलकनपुर में बिजयासन माता मंदिर को विकसित करने की तैयारी है ।

जिस तरह उज्जैन में महाकाल लोक में मूर्तियों और उन से जुड़ी कथाएं इतिहास उकेरा गया है, उसी तरह प्राथमिक रूप से सलकनपुर में मां बिजासन की बहनों और माता के नौ रूपों के दर्शन कराने की योजना है। मूर्तियों के पास पत्थर पर उनसे जुड़ी कथाओं के शिला लेख लगाए जाएंगे । सलकनपुर देवी धाम मंदिर का भव्य रूप देने और उसका विस्तार करने की तैयारी है सलकनपुर में देश का भव्य और अनूठा देवी लोक बनाया जाएगा। माता के देश भर में स्थापित 52 शक्ति पीठों के चित्र रूप में दर्शन और  कथा दीवारों पर उकेरी जाएगी। सलकनपुर देवी धाम बहुत ही सिद्ध स्थान है यहां आने वाले हर भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है सलकनपुर देवी धाम में देश भर से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन करने आते हैं।