खंडवा। कुंए की मुंडेर नहीं बनवाने वाले और उस पर जाली नहीं लगाने वाले किसान के खिलाफ खालवा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। हम आपको बता दे की आए दिन बोरवेल में या कुएं में मासूम बच्चो की घटनाएं घट चुकी है। उसके बाद प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने प्रशासन के अधिकारियों को कहा था की। बिना मुंडेर वाले कुएं या अनुपयोगी बोरवेल जहा मिले जो ढके हुए न हो। उन पर कड़ी कार्यवाही करे। और ऐसा ही ये मामला सामने आया। , इस कुंए में किसान के रिश्ते में लगने वाला साला गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। केस के जांचकर्ता एएसआई राधेश्याम मंडलोई के अनुसार किसान सदाशिव उर्फ शिवा पिता मदन निवासी ग्राम जामधड पर . कार्रवाई की गई है। 1 जून को शिवा का रिश्ते में लगने वाला साला रमेश (34) निवासी जामधड़ खेत पहुंचा था। कुंए की एक तरफ की मुंडेर टूटी हुई थी। मुंडेर नहीं होने की वजह से रमेश कुंए में गिर गया। जिससे उसे चोंट आई और उसकी जान चली गई।
ब्रेकिंग
