jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

MP BREAKING : पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

परिजनों ने तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे

मकड़ाई समाचार खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुट गई है।

- Install Android App -

घटना ऊन थाना क्षेत्र के मोठापुरा गांव की है। विक्रम पिता घनश्याम (8 वर्ष), वंश पिता रविंद्र (9 साल), प्रितेश पिता रामलाल (13 साल) घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन वो गायत्री मंदिर के पीछे स्थित पानी भरे गड्ढे में टायर से तैरने चले गए। इस दौरान तीनों डूब गए। जब काफी देर बाद भी वो घर नहीं लौटे तो परिजन ढूंढने निकले, तब तीनों की लाश तैरती हुई मिली। परिजनों ने तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने भी चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।