jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में भाजपा कार्यालय के पीछे सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास मिला पटाखों का भंडार, पुलिस ने किए ज... आज 18 अक्टूबर 2026 - नवरात्रि का 8वां दिन है, आज माँ महागौरी की पूजा होगी MP में मौसम के दो रंग, हरदा-नर्मदापुरम में तेज धूप तो 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट सनातन धर्म में शस्त्र पूजन दशहरे का सबसे मुख्य अनुष्ठान है जात्राखेड़ी में सरकारी ट्यूबवेल से हटाया निजी मोटर का कब्जा, लगाया हैंडपंप सोनलताई में बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर दी जान, मजदूरी से लौटे परिजनों ने देखा शव बड़ी खबर : चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, हरदा से जुड़े तार; 9 आरोपी गिरफ्तार, 2 न... पिनेकल एकेडमी में नवदुर्गा पूजन कर हुआ कन्याभोज, कन्याओं ने किया गरबा नृत्य संपर्क शिविर में राहुल सिंह राजपूत को मात्र 5 रुपये में मिला पंप कनेक्शन विद्युत संबंधी सेवाओं हेतु ‘संपर्क अभियान’ शिविरों का हुआ आयोजन

प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला प्रेमी, पिता ने दी सजा-ए मौत

लड़की के पिता ने घर पर पहुंचने के बाद लड़के की गर्दन में टांगी से वार कर मौते के घाट उतार दिया

बलरामपुर। जिले में एक युवक की हत्या के बाद शव को कुएं में फेकने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने कुएं से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना में 6 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

दरअसल पूरी घटना, वाड्रफनगर पुलिस चौकी के गुरमुटी ग्राम की है। जहां लोधी गांव का निवासी कुलदीप खैरवार दूसरे राज्य में जाकर मजदूरी का काम करता था। मकर संक्रांति से एक दिन पहले ही वो अपने गांव लोधी आया था। मृतक का गुरमुटी गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग के कारण कत्ल की वारदात को अंजाम दिया गया है।

- Install Android App -

वहीं मृतक के पिता ने बताया कि, मकर संक्रांति के दिन उनका बेटा अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। जो रात में लौटकर घर नहीं आया, जिसकी परिजनों के द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। लेकिन घटना के तीन दिन बाद पता चला कि मृतक गुरमुटी गांव में अपने दोस्तों के साथ रात में शराब का सेवन किया था और नशे की हालत में लड़की के घर पहुंच गया और उस समय लड़की के माता-पिता घर से बाहर थे।

हालांकि, उसी दौरान लड़की के अन्य परिजनों ने मृतक को लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की और मामले की जानकारी लड़की के पिता को दी। जिसके बाद लड़की के पिता ने घर पर पहुंचने के बाद लड़के की गर्दन में टांगी से वार कर मौते के घाट उतार दिया। वहीं कत्ल के सुराग मिटाने के लिए मृतक के शव को घर से कुछ दूरी पर स्थित लोधी गांव के कुएं में फेंक दिया था।

मामले का खुलासा तो तब हुआ जब मृतक की प्रेमिका ने पुलिस को वारदात की पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस घटना में शामिल 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही, जिसमें लड़की का पिता भी शामिल है। वहीं मृतक को घर से लाने वाला उसका दोस्त फिहाल फरार है, जिसको पुलिस जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रही है।