jhankar
ब्रेकिंग
पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत झूठे केस में किसान को फंसाने का आरोप, ग्रामीणों ने SP से निष्पक्ष जांच की मांग सोना-चांदी पर UPI शुल्क हटाने की मांग, ज्वेलर्स एसोसिएशन ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र

MP BREKING NEWS : 5 हजार की रंगे हाथों रिश्वत लेते महिला पटवारी गिरफ्तार !

मकड़ाई समाचार रतलाम। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने आज रतलाम में महिला पटवारी रचना गुप्ता को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

- Install Android App -

क्या है मामला : आवेदक गोपाल गुर्जर द्वारा अपनी जमीन संबंधी किसी कार्य को करने के लिए पटवारी रचना गुप्ता ने रुपयों की मांग की थी।      इस पर गोपाल गुर्जर ने लोकायुक्त को शिकायत की थी। लोकायुक्त टीम ने इस बात पर गुर्जर को समझाकर पांच हजार रुपए लेकर भेजा और जैसे ही गुर्जर ने रुपए पटवारी रचना गुप्ता को दिये, लोकायुक्त ने धरदबोचा।

समाचार लिखे जाने तक लोकायुक्त की कार्यवाहीं जारी है। लोकायुक्त डीएसपी बसंत श्रीवास्तव ने बताया कि फरियादी गोपाल गुर्जर ने 9 जुलाई को उज्जैन लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसकी वाइस रिकार्डिंग सुनने के बाद फरियादी को पांच हजार रुपए लेकर पटवारी के पास भेजा था जहां वह रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।