jhankar
ब्रेकिंग
संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग 7 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 165 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण सिराली में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन कार्यपालन यंत्री ने किया नहरों के सफाई एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित हंडिया में अतिक्रमण की खुली छूट? दो टप से चार हुए, फिर भी कार्रवाई नदारद!

हिमाचल प्रदेश में बादल फटा, धर्मशाला में उफान पर नदियां, कई वाहन बहे

मकड़ाई समाचार धर्मशाला। उत्तरभारत में मानसून दस्तक दे चुका है और इसी के साथ तेज बारिश के साथ कई स्थानों पर बादल फटने की घटना भी हुई है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में तेज बारिश के कारण कई वाहन बह गए हैं और नदियां अचानक उफान पर आ गई है। शुरुआती तौर पर इसे बादल फटने की घटना कहा जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्षेत्र में मांझी नदी में पानी बहाव बहुत तेज हो गया है और यहां बादल फटने जैसी घटना का कारण 10 दुकानें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुुकी है और शहर में अचानक तेज बहाव के कारण कई गाडियां बह गई है।

पर्यटन क्षेत्र भागसू में बादल फटने की घटना

- Install Android App -

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पर्यटन क्षेत्र भागसू में सोमवार सुबह बादल फटने के कारण अचानक बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई। चंद पलों में एक छोटा सा नाला एक रौद्र नदी का रूप धारण कर लेता है और उसमें कई लग्जरी वाहन बह जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नाले के किनारे कई होटल थे, जिन्हें भी तेज बहान के कारण काफी नुकसान हुआ है।

बादल फटने से लोगों में डर का माहौल

भागसू में बादल फटने और नाले में अचानक तेज बहाव आने के कारण स्थानीय लोगो में डर का माहौल है। फिलहाल पूरे भागसू में अफरा-तफ़री का माहौल है। सोशल मीडिया पर घटनास्थल का वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है पानी का तेज बहाव गाड़ी को बहाते हुए ले जा रहा है। गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रविवार देर रात से काफी बारिश हो रही है । यहां बीते कई दिनों से लोग गर्मा से बेहाल थे, लेकिन अब अचानक तेज बारिश और बादल फटने जैसे घटना के कारण भी लोग डरे हुए हैं। इधर हिमाचल में भागसू के अलावा चंबा में भी बादल फटने की घटना हुई है। यहां बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है और सड़कों के साथ ही कई कारें भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं।