ब्रेकिंग
हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख मूंग खरीदी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर एक माह से चल रहा धरना आज स्थगित हुआ, किसान आक्रोश मोर्चा...

Mp News: कटनी के कुठला थाना क्षेत्र में कोदो की रोटी खाने से 4 बीमार, अस्पताल में भर्ती !

भोपाल : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के कुठला थाना के ग्राम में कोदो की रोटी खाने के बाद चार लोग बीमार हो गए। सभी एक ही परिवार के है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करहिया में कोदो की रोटी खाने से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की तबियत बिगड़ गई। जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए परिजनो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया । गांव के रजक परिवार के लोगो ने शुक्रवार की शाम को घर में कोदो की रोटी बनाकर खाई। देर रात परिवार के सदस्यों को उल्टियां होने लगी। ऐसे में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कूदो रजक, दुर्गा रजक, विद्या रजक, प्रबल रजक का इलाज किया जा रहा है। कोदो एक अनाज है। जो चावल जैसे होते हैं। लोग इसकी रोटी और चावल दोनो का उपयोग करते हैं।

- Install Android App -

कोदो एक अनाज है जो कम वर्षा में भी पैदा हो जाता है। भारत के विभिन्न भागों में इसकी पुराने समय से खेती की जाती रही है। धान आदि के कारण इसकी खेती अब कम होती जा रही है। कोदो का पौधा धान या बडी घास के आकार का होता है। इसकी फसल पहली वर्षा के समय बोई जाती है। छिलका उतरने पर इसके अंदर से एक प्रकार के गोल चावल निकलते हैं जो खाए जाते हैं। कोदो की रोटी और चावल बनाकर खाया जाता है। डायबिटीज के रोगियों को कोदो खाने की सलाह दी जाती है।