jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई वन परिक्षेत्र ने अवैध सागौन से भरा पिकअप वाहन, मोटरसाइकिल पकड़ी। एक सागौन तस्कर गिरफ्तार ! मु... भारत-पाक तनाव: अभिषेक बनर्जी का पलटवार, ख्वाजा आसिफ की 'कोलकाता' वाली धमकी पर गरमाई सियासत मेरठ का साकिब सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बना रहा था 'कट्टरपंथी' शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी की तैयारी: आज से स्लॉट बुकिंग शुरू, 10 अप्रैल से 197 केंद्रों पर खरीद महाकाल मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा: तीन मंजिला मकान भरभराकर गिरा कोर्ट का अहम फैसला: 19 साल की पत्नी को प्रेमी के साथ रहने की मिली इजाजत सफलता की कहानी: ई-स्कूटर अनुदान योजना से दमोह की सायरा बी बनीं आत्मनिर्भर Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई

MP NEWS : कोर्ट परिसर में वकील ने खुद को गोली मारी, कोरोना से पत्नी की मौत से थे आहत

मकड़ाई समाचार होशंगाबाद। शहर के अधिवक्ता और नोटरी आनंद दुबे ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि आनंद दुबे अपने घर से पिस्टल लेकर कार से निकले थे। वे कोर्ट पहुंचे और खुद के टेबल के सामने गोली मार ली। पुलिस ने उनके टेबल के नीचे पड़े शव को बरामद कर जिला अस्पताल पीएम के लिए भिजवाया है। उनके हाथ में पिस्टल भी मिली है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना स्थल सहित घर की जांच-पड़ताल चल रही है।

कुछ माह पूर्व तक अधिवक्ता आनंद का जीवन वाकई में आनंदमय ही था। अपने बेटे के साथ दुबे दंपत्ति सुखमय जीवन गुजार रहे थे लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था। कोरोना के क्रूर पंजों ने आनंद की खुशियां छीन लीं। उनकी पत्नी की मौत हो गई।

जीवनसाथी के यूं अचानक चले जाने से आनंद अवसादग्रस्त हो गए। लाख कोशिश के बाद भी वे अपनी जीवनसंगिनी का वियोग नहीं सह सके और अंतत: आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को जैसे ही यह सूचना लोगों को मिली, हर कोई दुखी हो गया।

- Install Android App -

पुलिस और उनके अधिवक्ता साथियों के अनुसार जिला न्यायालय के बाहर अन्य अधिवक्ताओं की तरह उनकी भी अधिवक्ता टेबल है। वे सामान्य ही दिख रहे थे लेकिन अचानक उन्होंने पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि अधिवक्ता आनंद की मौके पर मौत हो चुकी थी।

ताजा जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। घटना की जांच जारी है। आनंद के यूं आत्महत्या कर लेने से उनके किशोर पुत्र पर वज्रपात सा हो गया है। कुछ माह पूर्व वह मांं की ममता से वंचित हो गया था। अब पिता का साया भी उससे छिन चुका है।

वे दोस्तों से अक्सर जिक्र करते थे कि मेरी लापरवाही से पत्नी की मौत हुई है। अगर दो दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करा देता तो जान बच जाती। मृतक आनंद ने खुद को दोषी मानना शुरू कर दिया था। आनंद दुबे पत्नी की मौत से काफी दुखी थे और अक्सर अपने मित्रों से अपने बच्चों का ख्याल रखने का कहा करते थे। इस घटना से उनके अधिवक्ता साथी और मित्रगण काफी दुखी हैं।

इधर एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि सुबह 10 बजे सूचना प्राप्त होते ही मौके पर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान सहित अन्य पुकिसकर्मी पहुँच गए थे। प्राथमिक तौर पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. जिस पिस्टल से उन्होंने खुद को गोली मारी है उसका लाइसेंस है या नहीं उसकी भी जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, एसडीओपी मंजू चौहान ने घटनास्थल का मुआयना किया है।