jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम

MP NEWS : खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, 1 की मौत 32 घायल

मकड़ाई समाचार पिपरिया/सोहागपुर। बालाघाट से उज्जैन महाकाल दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस ग्राम शोभापुर के समीप ट्रक से टकरा गई। जिससे बस में सवार 32 अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घटना लगभग सुबह 7 बजे की है। घायल यात्रियों को पिपरिया, सोहागपुर एवं नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आसपास के क्षेत्रों की एम्बुलेंस की सहायता से गंभीर घायल लोगों को पहुंचाया गया। पिपरिया लाये गए 5 गंभीर घायल मे से एक यात्री रामसहाय पिता प्रेमलाल कावरे 56 वर्ष की इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी 4 गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

- Install Android App -

घायलों में फुलवारी पति रामसहाय कावरे (54) गौरव पिता संतराम कावरे ( 19) रजेश पिता प्रेमलाल कावरे (42) किशन पिता रामसहाय कावरे ( 26) सभी निवासी सरे का बालाघाट निवासी हैं। घटनास्थल पर एसडीओपी सोहागपुर मदनमोहन समर एवं एसआइ वर्षा धाकड़ मोके पर पुलिस बल के साथ। एसआइ धाकड़ ने बताया कि एक यात्री कि मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक घटना कोहरे के कारण हुई है। यात्रियों ने बताया कि बस चालक तेज गति से बस चला रहा था। सभी यात्री नींद में थे। तेज धमाके के साथ सभी नींद से जागे। बस में चीख पुकार थी। मच गई थी। 32 घायलों को सोहागपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार किया गया।