jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

MP NEWS : दबंगों ने युवक को पहले पीटा..फिर पिकअप से बांधकर घसीटा..युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

मकड़ाई समाचार नीमच। नीमच में तालिबानियों जैसी हैवानियत का मामला सामने आया है। यहां कुछ दबंगों ने एक भील आदिवासी को मामूली सी बात पर बेदम पीटा। इसके बाद उसे पिकअप से बांधकर 100 मीटर तक घसीटा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां मौत हो गई। इस क्रूरता का वीडियो भी सामने आया है।

नीमच के SP सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि 26 अगस्त को सुबह करीब 6 बजे आरोपी छीतरमल गुर्जर ने कान्हा को बाइक से टक्कर मार दी थी। इस दौरान छीतरमल की बाइक पर लदा दूध नीचे गिर गया था। टक्कर लगने पर कान्हा ने पत्थर उठा लिया। इस पर छीतरमल ने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया और कान्हा के साथ मारपीट की। इसी दौरान सड़क से एक पिकअप गाड़ी निकली, इसमें रस्सी भी बंधी थी। आरोपियों ने कान्हा के पैर बांधकर पिकअप से उसे 100 मीटर से ज्यादा दूर तक घसीटा।

एसपी ने बताया, 27 अगस्त को नाइयों की बाबी के रहने वाले गोविंद ने रतनगढ़ थाने में शिकायत की थी। उसने पुलिस को बताया कि 25 अगस्त की रात 9 बजे उसके गांव में रहने वाले कान्हा उर्फ कन्हैयालाल ने कॉल करके शराब पीने के लिए बुलाया था। जब वह उसके घर पहुंचा, तो कान्हा और उसकी पत्नी दोनों ही घर पर नहीं थे। रात में कान्हा घर लौटा और सुबह करीब 5 बजे गोविंद को जगाकर पत्नी को खोजने की बात कही। इसके बाद गोविंद और कान्हा बाइक से अथवाकला फंटा पहुंचे।

- Install Android App -

गोविंद ने बताया कि यहां कान्हा गाड़ियों में पत्नी को तलाशने लगा। पत्नी के न मिलने पर वह परेशान हो गया और उसने गुस्से में पत्थर उठा लिया। इसी बीच, बाइक पर आए छीतरमल ने गोविंद और कान्हा को टक्कर मार दी। साथ ही छीतरमल ने कान्हा के हाथ में पत्थर देखकर अपने रिश्तेदारों को बुलाकर उसे पीटा। इसके बाद पिकअप से घसीटा। जिससे अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बाइक, कार, पिकअप और रस्सी बरामद की
छीतरमल (32) पिता जयराम गुर्जर निवासी ग्राम पाटन, महेन्द्र (40) पिता रामचंद्र गुर्जर निवासी घेतलिया, गोपाल (40) पिता लालू गुर्जर निवासी पाटन, लोकेश पिता नारायण बलाई आयात निवासी सिंगोली, लक्ष्मण पिता जयराम गुर्जर निवासी ग्राम पाटन। इनके पास से एक बाइक, कार और पिकअप वाहन और रस्सी बरामद कर ली है।

कमलनाथ से शिवराज सरकार पर उठाए सवाल
इस घटना के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया- ये मध्य प्रदेश में क्या हो रहा है?