jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

MP NEWS : नदी के बीच नाव में मस्ती पड़ी भारी, चार युवक डूबे, एक लापता

बीच नाव में ही दोस्‍तों ने हंसी मजाक शुरू की दिया जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया

- Install Android App -

रीवा। कभी -कभी लापरवाही जीवन पर भारी पड़ जाती है। सैर सपाटे के दौरान थोड़ी सी मजाक और मस्‍ती इतनी भारी पड़ सकती है इसका अंदाजा आप नहीं लगा सकते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है रीवा जिले के कुठिला गांव में।

रीवा जिले के जवा थाने के कुठिला गांव में चार युवक मौज मस्‍ती करने के लिए घर से शनिवार की सुबह पहुंचे थे। टमस नदी में नाव में सवार होकर उस पार जा रहे थे। बीच नाव में ही दोस्‍तों ने हंसी मजाक शुरू की दिया जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से नाव डगमगाने लगी। नाव चला रहे नाविक ने चेताया कि नाव में हंसी मजाक न करें लेकिन चारों दोस्‍तों ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया। बीच धारा में पहुंची ही थी कि नाव पलट गई। नाव में सवार चारों युवक डूब गए। पानी अधिक होने की वजह से जान बचाने की कोशिश करने लगे। तीन युवक तो किसी तरह तैर कर नदी के बाहर आने में सफल होगए जिससे उनकी जान तो बच गई लेकिन चौथा युवक बाहर नहीं आ सका। खबर लिखे जाने तक तीनों दोस्‍त व स्‍थानीय लोग उसकी तलाश में लगे रहे।