jhankar
ब्रेकिंग
Big breaking news: खाद संकट से फूटा किसानों का गुस्सा, हरदा बाईपास पर चक्का जाम; वाहनों की लगी लंबी ... मध्यप्रदेश की आज सबसे चर्चित खबर बेरखेड़ी कलां में टूटी पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पानी में उतरकर स्कूल जा रही हैं छात्राएं पीड़ित परिवार संग मुख्यमंत्री से मिले विधायक अरविंद सिंह, दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश E20 ईंधन नीति के खिलाफ केजरीवाल आज PM आवास तक निकालेंगे मार्च, 2 लाख हस्ताक्षर का ज्ञापन सौंपेंगे शिवपुर में 11.70 करोड़ से बनेगा 30 बेड का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ग्रामीणों को घर के पास मिले... मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा की प्रमुख खबरें 04 अगस्त 2026 भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारियों ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी ली महिलाओं की सुरक्षा, बाल विवाह निषेध एवं नशा मुक्ति के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न ‘हरित हरदा-समृद्ध धरा’ अभियान के तहत इमलीढाना टैंक पर वृक्षारोपण किया

45 साल की मामी को 24 साल के भांजे से हुआ प्यार, तकरार होने पर प्रेमी ने अश्लील फोटो किया वायरल

प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज होकर युवक ने अपने अपहरण की झूठी कहानी भी रच डाली

झांसी। एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मोहब्बत ने रिश्ते और उम्र की दीवार तोड़ दी। झांसी जिले के थाना प्रेमनगर के बल्लमपुर के रहने वाले 24 साल के भांजे से 45 साल की मामी को प्यार हो गया। इसके बाद जब महिला अपने प्रेमी से पीछा छुड़ाने लगा तो गुस्से में भांजे ने अपनी मामी की अश्लील तस्वीर वायरल कर दी। यहीं नहीं के प्रेम संबंध तोड़ने से नाराज होकर युवक ने अपने अपहरण की झूठी कहानी भी रच डाली। पुलिस ने गुरुवार युवक को गिरफ्तार कर मामी से दुष्कर्म करने और उसके अश्लील फोटो वायरल करने के आरोप में जेल भेज दिया है।

- Install Android App -

प्रेमनगर निवासी एक युवक (24) गुरुग्राम में प्राइवेट सुरक्षा गार्ड था. कुछ साल पहले उसके अपनी सगी मामी से प्रेम संबंध बन गए थे। मामी उससे दोगुनी उम्र (45) की है। कुछ माह से मामी उससे पीछा छुड़ाने लगी थी। इस वजह से दोनों में झगड़ा होने लगा। परेशान होकर मामी ने प्रेमनगर थाने में दुष्कर्म के आरोप में तहरीर दे दी। इससे नाराज होकर युवक ने मामी को सबक सिखाने का प्लान बना लिया। उसने खुद के अपहरण की साजिश रची और आठ मार्च को लापता हो गया। इसके बाद 9 मार्च को उसने मामी के भाई का फोन चुरा लिया और फिर इसी मोबाइल से अपने परिजनों को अपहरण का मैसेज भेज दिया।

साथ ही बतौर अपहरणकर्ता एक लाख रुपए की फिरौती की मांग भी की। मैसेज देखकर युवक के माता-पिता भी उसकी तलाश में जुट गए। सुराग न मिलने पर 17 मार्च को उन्होंने एसएसपी के पास पहुंचकर गुहार लगाई। उधर, युवक ने पुलिस को फोन करके अपहरण के पीछे मामी का हाथ होना बता दिया। इसके बाद 20 मार्च को मामी के भाई के फोन से पुलिस अफसरों को भी अपहरण का मैसेज भेज दिया। इससे पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश में सर्विलांस टीम भी लगा दी गई। उधर, सुराग मिलने पर बिजौली चौकी इंचार्ज अश्वनी दीक्षित ने गुरुवार को सिपाहियों के साथ झांसी ललितपुर हाईवे दिल्ली मार्ग के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।