ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे झूठी वाहवाही व सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से जनता को गुमराह न करे और विकास कार्यों का झ... हरदा: नवागत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हरदा कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण किया। MP Board Result 2025 Date का ऐलान इसी हफ्ते? जानें कब और कैसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट! लड़की बहिन योजना पर बड़ी खबर! क्या अब इन महिलाओं को मिलेंगे सिर्फ ₹500? जानें पूरा मामला! खुशखबरी! CM मोहन यादव मंडला से 16 अप्रैल को करेंगे लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त जारी! दिल्ली: कोख के सौदागरौं का हुआ पर्दाफाश: पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा जो गरीबों के मासूम बच्चों को अमीर... महिला ने टोल प्लाजा मे घुसकर कर्मचारी को जड़े 7 थप्पड़ - सोशल मिडिया पर वीडियो हुआ वायरल खिरकिया: संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में हुई विशाल सभा एवं ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

MP News : बायफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में थी पत्नी, तभी पहुंचा पति और ग्रामीणों ने खंबे से बांधकर जमकर की पिटाई !

कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया

मकड़ाई समाचार देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले में महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में बायफ्रेंड को पकड़कर पति और ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाने का मामला सामने आया है। युवक को खंबे से बांधकर जमकर पिटाई कर दी गई। खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को थाने ले आयी। पुलिस थाना में लोगों ने फिर से उत्पात मचाया और पुलिस वालों से भिड़ गए। पुलिस ने जैसे तैसे मामला संभाला। एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि इसमें कुछ लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने की धाराएं (Act) लगाकर कारवाई की गई है।

- Install Android App -

मामला जिले के हरण गांव थाना क्षेत्र का है। जहां खेत पर बने मकान में आरोपी युवक अभिषेक मीणा एक महिला के साथ गलत काम कर रहा था, तभी महिला के पति व लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसे रस्सी से खंभे पर बांध दिया। कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर पुलिस आरोपी युवक को हरणगांव थाने लेकर आ गयी थी। जहां थाने पर भी गुस्साए लोग पहुंच गए। पुलिस आरोपी को खातेगांव ले जाने लगी। उसी बीच कुछ लोगों ने थाने परिसर में हंगामा कर दिया। आरोपी को लोगों द्वारा सौंपने की मांग की जा रही थी। पुलिस ने मामले को संभाला और जिसके बाद हंगामा कर रहे लोगों पर भी कारवाई की गई।

हालांकि महिला की शिकायत पर आरोपी अभिषेक मीणा के खिलाफ दुष्कर्म सहित SC/ST एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं युवक को बंधक बनाने में अर्जुन, शिवकुमार निवासी कांकड़कुई, विपिन और पवन निवासी हरणगांव के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है। हंगामे में पुलिस से हाथापाई होकर थाने की कुछ संपत्ति को नुकसान भी पहुंचा है। एएसपी ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि तीन अलग-अलग केस दर्ज हुए हैं। 8 आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही हैं।