jhankar
ब्रेकिंग
मानपुरा में खूनी संघर्ष: पैसों के विवाद में चला चाकू, रज्जाक पहलवान घायल, दोनों पक्षों ने की शिकायत  उधारी के पैसे मांगने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर मारकर किया लहूलुहान ऊंची टंकी बनी अभिशाप: घुटने टेक कर पानी पीने को मजबूर बच्चे,  नगर पालिका की लापरवाही उजागर, देखे वीड... आओ बनाएँ खूबसूरत मर्दानगी – बात बराबरी की" 7 दिवसीय अभियान का शुभारंभ वर्षा ऋतु में जल जनित बीमारियों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने दी सलाह हरदा में बिजली व्यवस्था होगी और मजबूत, नए पावर ट्रांसफार्मर लगेंगे हरदा में विद्युत चोरी पर बिजली कंपनी की बड़ी कार्यवाही मकड़ाई की सांझ चौपाल में कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये समुदाय में जागरूकता लाई जाए एनसीवीटी पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु प्रथम सूची जारी

MP NEWS : मंच से गिरे मंत्री श्री तोमर, अस्पताल में चल रहा इलाज

मकड़ाई समाचार ग्वालियर। गुरुवार दोपहर ऊर्जा मंत्री हादसे का शिकार हो गए। उनका अस्पतल में इलाज चल रहा है। दरअसल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर एक कार्यक्रम के दौरान मंच से नीचे गिर गए। गिरने की घटना के बाद तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनके पैर में चोट आई है। साथ ही शरीर में भी कई जगह अंदरूनी चोट आई है। डॉक्टर फ्रैक्चर होने की बात कह रहे हैं। हादसा कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंत्री तोमर के नीचे उतरने के दौरान हुआ है। उन्होंने अपने समर्थकों को कहा है कि मैं ठीक हूं।

ग्वालियर के जीवाजी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड ग्वालियर का उद्घाटन होना था। मंच सजा था। 10 फीट चौड़े मंच पर करीब 25 लोग बैठे थे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश सरकार के मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक शेजवलकर भी मंच पर मौजूद थे। मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी मंच पर विराजमान थे।

जब कार्यक्रम खत्म हुआ तो ऊर्जा मंत्री अपने समर्थकों की ओर देखते हुए उतरने लगे। इसी समय उनका पैर एक गमले से लगा और वो फिसल कर करीब 3 फीट ऊंचे मंच से गिर गए। ऊर्जा मंत्री पैर और कमर के बल जमीन पर गिरे। उनका शरीर भारी होने के कारण वह उठ नहीं पाए। मंत्री तोमर को गिरता देख आसपास खड़े उनके समर्थकों ने उनको उठाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हॉस्पिटल में डॉक्टर ने पैर में चोट बताई है। डॉक्टर ने पैर में फ्रैक्चर की बात कही है। साथ ही शरीर मे भी कई जगह अंदरूनी चोट लगी हैं।

- Install Android App -

काफी देर तक कुछ बोल नहीं पाए मंत्री तोमर

जब ऊर्जा मंत्री मंच से उतरते समय नीचे गिर तो कुछ समय के लिए वो कुछ बोल भी नहीं पाए। पैर और कमर पकड़कर बैठे रह गए। आसपास के लोगों ने उनको सहारा दिया और मुंह से मास्क हटाकर सांस लेने के लिए कहा। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

ऐसे हुआ हादसा

घटना उस समय हुई जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे नीचे आ रहे थे। यहां अपने कुछ सर्मथकों की ओर देखने के चक्कर मे उनका पैर गमले पर पड़ा और वह नीचे आ गिरे।