jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

Coffee With Anushka, कुछ इस अंदाज में हार का गम भुला रहे हैं कप्तान Virat Kohli

ICC World Test Championship Final में भारतीय टीम की करारी हार का गम टीम इंडिया के फैंस नहीं भुला पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार भारतीय टीम की आलोचना हुई है। टीम इंडिया की तुलना दक्षिण अफ्रीका के साथ हो रही है और भारतीय टीम को भी चोकर्स का दर्जा दिया जा रहा है। फैंस भले ही अभी भी हार के गम में डूबे हों पर भारतीय कप्तान विराट कोहली इस हार को भुलाकर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए खुद को तैयार करने में जुट गए हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें विराट काफी खुश नजर आ रहे हैं।

विराट ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी अनुष्का के साथ कॉफी पीते हुए एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो काफी खुश नजर आ रहे हैं।

अनुष्का के साथ रोमांटिक डेट

- Install Android App -

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 28 जून की सुबह नाश्ते के दौरान रोमांटिक डेट पर नजर आए। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें कोहली ने हाथ में कॉफी का प्याला ले रखा है। उनकी पत्नी भी साथ ही हैं। यह फोटो शेयर करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा। “जब आप क्विक ब्रेकफास्ट में दाखिल हुए हों और शानदार विनर बनने का अहसास हो।”

ICC टूर्नामेंट में नकाम रहे हैं विराट

आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार के बाद विराट कोहली की जमकर आलोचना हो रही है। ये तीसरा मौका है जब विराट की कप्तानी में भारत कोई आईसीसी ट्रॉफी जीतने में नाकाम रहा है। इससे पहले विराट की कप्तानी में टीम इंडिया 2017 चैंपियंस ट्रॉफी और वनडे वर्ल्ड कप 2019 हार चुकी है। लीग मैचों में और द्विपक्षीय सीरीज में विराट का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम इंडिया भी इन मैचों में बहुत शानदार प्रदर्शन करती है, लेकिन नॉकआउट मैचों में जाकर भारतीय टीम बिखर जाती है और फेवरेट होने के बावजूद ट्राफी नहीं जीत पाती है।