jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

MP NEWS : मामा ने मानसिक रूप से कमजोर भांजी को पिलाई शराब, फिर दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप !

पीड़ित जब होश में आई तो उसने अपनी साथ ही अपबीती मां को बताई

मकड़ाई समाचार अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मामा ने मानसिक रूप से कमजोर भांजी को पहले शराब पिलाई, फिर दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है, दूसरा आरोपी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

- Install Android App -

मामला अनूपपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली मानसिक रूप से कमजोर एक युवती को उसी के दूर के मामा ने शराब पिलाकर अपने एक दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप दुष्कर्म किया, पीड़ित जब होश में आई तो उसने अपनी साथ ही अपबीती मां को बताई, जिसके बाद मां-बेटी महिला थाना पहुंचीं और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुराचार समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

महिला थाना प्राभारी ज्योति शुक्ला का कहना कि एक मानसिक रूप से कमजोर युवती अपनी मां के साथ आकर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।