ब्रेकिंग
खातेगांव में "अंजुमन बैतुलमाल न्यास" द्वारा कैरियर गाइडेंस कैंप का आयोजन, सैकड़ों विद्यार्थियों ने ल... टिमरनी: 2 पंचायत सचिवों को सूचना का अधिकार में जानकारी नहीं देना पड़ा भारी ! राज्य सूचना आयोग ने ठोक... हरदा: स्टेशन सौन्दर्यीकरण व यात्री सुविधा विस्तार के लिये हटाया गया अतिक्रमण चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनो ने कलेक्ट्रेड कार्यालय के बाहर शव रखकर किया ... हरदा: मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग ने जिले के प्रशासनिक अमले की बैठक ली नपा के द्वारा बुलडोजर की कार्यवाही गरीबों के साथ अन्याय है। हरदा विधायक डाॅ. दोगने ने की जिला प्रशा... डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्य तिथि पर किया माल्यार्पण एवं पौधारोपण  मप्र मे मानसून का आगाज: टीकमगढ़ मे हुई भारी बारिश!  बारिश नदी नाले उफान पर निचले स्थानों पर भराया प... तांत्रिक क्रिया से मां को स्वस्थ करने और पिता भाई को मारने की धमकी देकर फिर मांगे 40 लाख! पुलिस ने 3... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

MP NEWS : लिफ्ट देने के बहाने 29 वर्षीय महिला को ले गया घर, जबरन दुष्कर्म किया, फिर दोस्त ने भी वीडियो बनाकर किया रेप !

बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित महिला का परिचित था

मकड़ाई समाचार जबलपुर। मध्य प्रदेश की न्यायधानी जबलपुर में गैंगरेप की घटना सामने आई है। गर्ल्स हॉस्टल की महिला कर्मी कर्मचारी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया है। जबकि दूसरे साथी उसका वीडियो बना रहा था। उसने भी ब्लैकमेल कर महिला के साथ रेप किया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अधारताल थाना क्षेत्र की है।

- Install Android App -

दरअसल घटना रविवार रात की है। 29 वर्षीय महिला गर्ल्स हॉस्टल से निकलकर अपने घर के लिए जा रही थी, लेकिन किसी कारण महिला के पति लेने नहीं आ पाए। जिस वजह से महिला को लिफ्ट देने के बहाने परिचित आरोपी ने अपनी गाड़ी में बिठाया और बहाना बनाते हुए पहले उसे अपने घर ले गया। आरोपी के घर पर पहले से ही उसका दोस्ता मौजूद था। आरोपी ने महिला से रेप किया और उसके दूसरे साथी ने पूरे घटना का वीडियो बना लिया। उसने भी ब्लैकमेल कर महिला के साथ रेप किया।

जैसे तैसे महिला आरोपी के चंगुल से भागकर थाने आधारताल थाने पहुंची और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। महिला की शिकायत पर अधारताल थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित महिला का परिचित था। इसी का फायदा उठाकर उसने महिला को लिफ्ट देने के बहाने इस कुकर्म को अंजाम दिया। पीड़ित महिला हॉस्टल में काम करती है।