jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ई-विकास प्रणाली से किसानों को मिल रहा उर्वरक फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला आयोजित विद्युत सेवाओं के त्वरित निराकरण के लिए संपर्क अभियान, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 6 अक्टूबर को हरदा आयेंगे

MP News : संस्कारधानी में हनुमान जन्मोत्सव पर प्रतिमा दो टुकड़ो में मिली, ग्रामीणों में रोष व्याप्त ,पुलिस कर रही जांच

भगवान हनुमान जी के जन्मोत्सव पर जहां लोग श्रद्धा और विश्वास से जगह जगह भंडारे सुंदरकांड अखंड रामायण का पाठ रखते है ऐसे में किसी शरारती व्यक्ति द्वारा हनुमान प्रतिमा को खंडित किया गया इसको लेकर ग्रामीणो में बहुत रोष है पुलिस  स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जबलपुर। भगवान श्री राम के लाड़ले हनुमान जी का जन्मोत्सव के दिन भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के खैरी बड़ौदा में हंगामा उस समय मचा जब ग्रामीण मंदिर में पूजन करने पहुंचे तो वहां पर हनुमान जी की प्रतिमा टूटी मिली। इसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। और वहां पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सूचना मिली और तत्काल पुलिस अमला मौके पर पहुंचा। पुलिस ने प्रतिमा को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
प्रतिमा के लेकर ग्रामीणों ने कहा कि आज से करीब 4 वर्ष पूर्व पूरे गांव की स्वेच्छा से यहां पर हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कराई थी।

प्रतिमा की देखरेख राजेश तिवारी करते है। राजेश तिवारी जब मंगलवार की सुबह पूजन करने मंदिर पहुंचे तो प्रतिमा दो टुकड़ों में मिली। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी गई। मंदिर में पहुंचे ग्रामीणों ने रोष जताया। उन्होने कहा कि यह जरुर किसी शरारती ने यह कृत्य किया है ,जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी है।