jhankar
ब्रेकिंग
राहुल गांधी 17 जनवरी को आएंगे इंदौर, दूषित पानी से पीड़ित और मृतकों के परिजनों से मिलेंगे इंदौर में 10 दिन पूरी तरह बंद रहेगी मेट्रो बड़वानी : CBI ने सेंधवा में कई ठिकानों पर मारा छापा, खुलेंगे कई राज कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण 15 जनवरी से 15 मार्च तक बंद इंदौर में यात्रियों ने बचाई जान, टक्कर के बाद आग की भयंकर लपटों में घिरी शुक्ला ब्रदर्स बस थाईलैंड में भीषण रेल हादसा: हाई-स्पीड प्रोजेक्ट की क्रेन ट्रेन पर गिरी, 22 यात्रियों की मौत सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल हंडिया : मां नर्मदा माई के आंचल में उतरेगी भक्ति की अविरल धारा, जयंती पर दो दिन गूंजेगा हर-हर नर्मदे... सावधान! खुशियों के आसमान में 'कातिल' मांझे का साया: तीन इमली ब्रिज पर युवक का गला कटा, हालत गंभीर मकर संक्रांति 2026: सूर्य का मकर राशि में प्रवेश, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और अपनों के लिए खास शुभका...

MP News: एक ग्राहक के चक्कर मे 2 दुकानदारों मे चले लात घूंसे !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर । शहर के फूलबाग के चौराहे पर फास्ट फूड वालो के ठेले लगते है। यहां पर दो अमृतसरी नान बेचने वालों में एक ग्राहक को लेकर जमकर मारपीट हो गई।

जब दोनों दुकानदारों के और उनके आधा दर्जन से अधिक समर्थक आपस में एक दूसरे की लात घूंसों से मारपीट करते रहे।दूसरी ओर ग्राहक ने अमृतसरी नान का मज़ा लिया और वहां से रफूचक्कर हो गया।

गौर तलब है कि शहर के फूल बाग चौराहे की लजीज अमृतसरी नान का स्वाद ग्राहकों को दूर दराज से यहां खींचकर ले आता है।

- Install Android App -

विगत दिनों यहां पर एक ग्राहक को लेकर दो अलग-अलग अमृतसरी नान स्टॉल लगाने वाले संचालकों के कर्मचारियों के बीच जमकर लात घुसे चले।विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब एक ग्राहक अमृतसरी नान खाने फूलबाग चौराहे पर पहुंचा जैसे ही वह अमृतसरी नान स्टॉल की तरह आगे बढ़ा, वैसे ही दोनों स्टॉल के कर्मचारी उसे तो आवाज देकर बुलाने लगें, इस बीच ग्राहक सफेद रंग के स्टॉल पर जाकर बैठ गया।

 

ग्राहक के आर्डर के बाद विवाद शुरु

ग्राहक के ऑर्डर देने के बाद पूरा विवाद तूल पकड़ गया।दोनों ही एक दूसरे कहने लगे की “ये मेरा ग्राहक है नहीं ये तो मेरा ग्राहक है।इधर ग्राहक स्वाद लेकर अमृतसरी नान खाता रहा।दोनों स्टॉल संचालक के कर्मचारी भी आपस में एक दूसरे के साथ बहस करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए और उनमें जमकर लात घूंसे चलने लगे।

आसपास मौजुद लोगो ने पड़ाव थाना पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया। इधर विवाद मे सबका उलझा देख ग्राहक नान खाता रहा मौका पाकर रफूचक्कर हो गया।जब इस बात की जानकारी दोनों अमृतसरी नान स्टॉल संचालकों के कर्मचारियों को लगी तो वह भी कहने को मजबूर हो गए कि यह हर ग्राहक भगवान नही होता कोई कोई शैतान भी होता है।