jhankar
ब्रेकिंग
हरदा जनसुनवाई में पहुंचे किसान ने खाया ज़हरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत हरदा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने छीनी तीन दोस्तों की जिंदगी, परिवार और समाज में पसरा मातम हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज

Ram Lila: रामलीला में शिव विवाह एवं नारद मोह की लीला दिखलाई 

रहटगांव । श्री आदर्श रामलीला मंडल फुलडी द्वारा रामलीला का आयोजन किया जा रहा है इसमें प्रथम दिवस गणेश वंदना और सरस्वती वंदना के बाद दीप दीप जला कर रामलीला का आयोजन किया, इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक सामयिक रहे इसके बाद शिव विवाह एवं नारद मोह की लीला दिखलाई गई भगवान शंकर जी ने सती को त्याग दिया और भगवान शंकर जी कैलास चले जाते है 87 हजार वर्ष तक वही समाधि ले कर कैलास पर्वत पर ही रहे इधर पर्वत राज के यहां माता पार्वती ने जन्म लिया भगवान नारद ने पर्वत की बेटी होने के कारण उनका नाम पार्वती रख दिया। और माता से कहा कि आप तपस्या करोगी तो ही आप को फल मिलेगा ।

- Install Android App -

पार्वती जी भगवान शंकर की तपस्या कर रही है ।वही सप्तऋषि ने आ कर माता पार्वती की परीक्षा ली शप्तऋषि ने बोला कि तुम्हे उनके पास कुछ नही है फिर क्यों विवाह कर रही हो तो माता जगदम्बा बोलती है की मेने दूसरा जन्म ही भगवान शंकर के लिये लिया है । जब भगवान सादी के लिए बरात ले कर चलते है जिसमे भूत प्रेत सब आगे नाचते हुये बरात चले । और धूम धाम से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह किया गया । श्री आदर्श रामलीला मंडल द्वारा पधारे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।