jhankar
ब्रेकिंग
जहाँ रावण ने चढ़ाए थे अपने 10 सिर, जानें सिरवेल महादेव का रहस्य, खरगोन के घने जंगलों में छिपा है राम... सीधी में बारिश का कहर 104 करोड़ की सड़क बही विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन Harda News 22/08/2026 हरदा कृषि मंडी में 2 दिन नहीं होगी नीलामी, बैंक अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के ... पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र हो कार्रवाई : अशोक गुर्जर खरपतवारनाशक से फसल खराब होने की शिकायत पर कलेक्टर ने किया खेत का निरीक्षण फर्श पर बैठे एसडीम विजय राय  बच्चों से पूछे गिनती-पहाड़े ढेकना में किया आंगनवाड़ी और स्कूलों का औचक... हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने के पिता श्री कन्हैयालाल दोगने का दुखद निधन, क्षेत्र में शोक की लहर थाने में आईजी की विजिट, महिला डेस्क से मालखाने तक खंगाला रिकॉर्ड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप लंबित अ... वनग्राम बड़झिरी में वन समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित

MP NEWS : पेड़ से एक ही फंदे पर प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

मकड़ाई समाचार धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दोनों की पेड़ पर एक ही फंदे पर शव लटकता मिला है। एक साथ दोनों जी नहीं सके, तो मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को नीचे उतारवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर हिम्मतगढ़ में एक युवक और नाबालिग लड़की ने खेत में जाकर एक ही फंदे से आम के पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 16 वर्षीय नाबालिग की सगाई हो गई थी। कल शाम से ही 18 वर्षीय समीर और किशोरी गायब थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। आज सुबह गांव के ही खेत में फांसी के फंदे पर लटके मिले।

प्रेम-प्रसंग से जुड़ा है मामला

- Install Android App -

मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। युवक और युवती एक ही गांव के हैं। युवती की सगाई परिजनों ने कहीं और तय कर दी थी। दोनों कल शाम से ही घर से गायब थे। सुबह हिम्मतगढ़ के ग्रामीणों को आम के पेड़ पर एक ही रस्सी के फंदे पर युवक और युवती का शव लटका मिला। आत्महत्या की साफ वजह पता नहीं चल पाई है।

पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी भी करवाई गई

सूचना मिलते ही सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे, थाना प्रभारी समीर पाटीदार सहित पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा। वही एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद घटना स्थल और पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।