jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

MP Police Result : एमपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे देखे अपना Result

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल आयोग की तरफ से एक बड़ी अपडेट निकल कर आई है। एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिसे राज्य के परीक्षार्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। मध्य प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 12 अगस्त से शुरू हो गई थी। यह परीक्षा राज्य में 12 सितंबर तक विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। एमपी पुलिस कांस्टेबल के लिए 50 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा आयोजित की गई थी। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के लिए राज्य के करीब 12 शहरों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। पुलिस विभाग द्वारा मध्य प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए 7411 पदों पर आवेदन प्राप्त किए गए थे। जिसके लिए राज्य के करीब 8.70 लाख अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन फार्म जमा किया था।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित की गई एमपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में करीब 58730 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा के दौरान पास माने गए हैं। अब इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान इन अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट से गुजरना होगा। बोर्ड द्वारा इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की जा चुकी है।

Mp Police Constable Result 2024: कैसे देखें अपना रिजल्ट –

अगर आपने भी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित की गई एमपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया है, तो अब आप इस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आगे आपको एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है।

एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट देखने के लिए आपको निम्न चरणों का पालन करना होगा। विभाग की अधिकारी वेबसाइट पर जाकर आप रिजल्ट देख सकते हैं।

- Install Android App -

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आ जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर दिखाई दे रहे रिजल्ट वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके यहां एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • आपके सामने नया पेज खुलकर आ जाएगा।
  • यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने परीक्षा परिणाम खुलकर आ जाएगा।
  • दिखाई दे रही परीक्षा परिणाम का प्रिंट वाले बटन पर क्लिक करके प्रिंटआउट निकाला जा सकता है।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल विभाग द्वारा बहुत ही जल्द कांस्टेबल जीडी के पदों के लिए मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। अभ्यर्थी विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट सूची को डाउनलोड कर सकता है।

________________________________

यह भी पढ़े –