jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

MP में 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी : कुरकुरे दिलाने के बहाने खेत में ले जाकर बनाया हवस का शिकार, आरोपी फरार

आरोपी ने गन्ने के खेत में लेकर गया और अपनी हवस का शिकार बना लिया

मकड़ाई समाचार नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। जहां बच्ची को कुरकुरे दिलाने के बहाने गन्ने की खेत में लेकर गया और अपनी हवस का शिकार बना लिया। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। फिलहाल पुलिस तलाश में जुटी है।

- Install Android App -

मामला करेली थाना अंतर्गत राकई गांव का है। जहां गुड़ भट्टी चलाने और गुड़ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से ठेकेदार आया था। साथ में मुजफ्फरपुर जिले से मजदूर भी लेकर आया था, जिसके साथ में उसकी बच्ची भी आई थी।

आरोपी ने मजदूर की एक 6 साल की मासूम को कुरकुरे और पुंगे दिलाने के लिए बहला-फुसलाकर अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया और अपनी हवस का शिकार बना लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है।

वहीं आरोपी पर करेली थाने में 376 का मामला दर्ज हो गया है। करेली पुलिस आरोपी की पहचान कर चुकी है। आरोपी का नाम मुशीर भाईजान बताया जा रहा है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। पीड़िता का इलाज चल रहा है।