jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

MP में भाजपा विधायक का पुत्र मोनू पटेल घर के अंदर कमरे में मृत मिला,कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

भोपाल नरसिंहपुर से बीजेपी विधायक जालम सिंह पटेल के बेटे और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे मणि नागेंद्र उर्फ मोनू पटेल की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही मोनू को हाईकोर्ट ने आपराधिक मामले में बरी किया था। जानकारी के अनुसार दोपहर 1 बजे मोनू अपने कमरे में गया था। इसके बाद शाम 6 बजे तक जब उसका कमरा नहीं खुला, तो परिजनों ने जाकर देखा। बताया जा रहा है कि मोनू बिस्तर पर उल्टा पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोटेगांव के सरकारी अस्पताल में समर्थकों की भीड़ जुट गई है।

- Install Android App -

बता दें कि दो हफ्ते पहले ही केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के भतीजे मोनू पटेल को एक दलित युवक पर सामूहिक हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। विशेष न्यायालय द्वारा जेल भेजे जाने के बाद उसे हाई कोर्ट ने बरी कर दिया था। मोनू पटेल की जिले के युवाओं में काफी पकड़ थी और उनकी मौत की खबर से गोटेगांव सहित पूरे नरसिंहपुर जिले में शोक का माहौल है।