jhankar
ब्रेकिंग
MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ... आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, किसान को लाखों का नुकसान,  रानीपुर में आम के पेड़ पर गिरी बि... Aaj ka rashifal आज का राशिफल : जानिए आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे टिमरनी विधायक अभिजीत शाह की अनूठी पहल स्वयं के खर्चे से 700 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-...

harda news: पूर्व सरपंच के घर चल रही एलईडी,पंचायत भवन में लैपटाप पर देखी और सुनी मोदी जी की मन की बात

टिमरनी । रविवार को मोदी के मन की बात ग्राम पंचायत मनियाखेड़ी के सरपंच सचिव ने लैपटाप पर दिखाई । जिससे ग्रामीणों को परेशानी भी हुई। जबकि ग्राम पंचायत के पास अपनी स्वयं की एलईडी भी है। लेकिन पूर्व सरपंच की दबंगई के कारण वह उसके घर लगी है।और उनके परिवार के लोग उसका उपयोग पिछले कई वर्षो से करते आ रहे है। इसको लेकर ग्राम पंचायत के वार्ड मेंबर ने जिला पंचायत सीईओ को भी शिकायत की थी।  लेकिन पूर्व सरपंच ने अभी तक एलईडी ग्राम पंचायत सरपंच सचिव को नही लोटाई। सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायत की पानी की मोटर भी गायब है।वही आज वार्ड पंच उर्मिला अनिल लोंगरे  ने सीएम हेल्पलाइन पर भी इसकी शिकायत की है।

- Install Android App -

हम आपको बता दे की टिमरनी विकासखंड की यह वही पंचायत है जो भ्रष्टाचार के दल दल में डूबी है।पूर्व कार्यकाल में लाखो रुपए का गबन करने के बाद भी आज तक कोई ठोस कार्यवाही नही हुई। इसी के चलते पूर्व सरपंच के हौसले बुलंद है। मुक्तिधाम के टीन सेट और लोहे के एंगल भी पूर्व सरपंच के घर है। और सरकारी वस्तुओ का पूर्व सरपंच आज भी उपयोग कर रहा है। लेकिन जिम्मेदार जिला पंचायत सीइओ के द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। वही सहायक सचिव  विक्रम सिंह राजपूत ने भी फर्जी मनरेगा में जॉब कार्ड चलाकर हजारों लाखो रुपए के बारे न्यारे किए थे। वर्तमान सरपंच को ज्ञात होने पर उन्होंने जनपद के जिम्मेदार जनपद अधिकारियों को अवगत भी कराया। लेकिन हर बार की तरह जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों ने ले देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। और इसी कारण आज तक न तो रिकवरी हुई और नही कोई कार्यवाही ।