jhankar
ब्रेकिंग
Harda से बड़ी खबर: हरदा के आरटीआई कार्यकर्ता आनंद जाट पर प्राणघातक हमला। निजी हॉस्पिटल में भर्ती। दे... इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम

Big News Narmadapuram: तवा बांध के पांच गेट खोले नर्मदा सहित अन्य नदियों में बढ़ेगा जलस्तर

इटारसी : लगातार हो रही बारिश के बाद अब इस सीजन में पहली बार तवा डेम के पांच गेट आज खोल दिए है। रातभर से हो रही तेज बारिश के बाद बांध का जलस्तर तेजी से बढने के बाद बांध प्रबंधन ने गेट खोलने का निर्णय लिया। आज शुक्रवार सुबह बांध के पांच गेट पांच फीट तक खोले गये हैं। इनसे 40,415 क्यूयेक पानी तवा नदी में छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ घंटे बाद इनको बढ़ाया भी जा सकता है।पिछले चौबीस घंटे में तवा के कैचमेंट एरिया में 51.60 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

एसडीओ एनके सूर्यवंशी ने बताया कि 15 अगस्त तक बांध में 1160 फीट पानी रखना है जो आज 2 अगस्त को ही हो गया है। पहाड़ों पर और कैचमेंट एरिया में बारिश का दौर जारी है, ऐसे में बांध का लेबल मेंटेन रखने के लिए बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। इस सीजन में यह पहली बार बांध के गेट खोले गये हैं।

तवा नदी के आसपास क्षेत्र वासियों को किया अलर्ट –

अधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन, पुलिस को सूचना दे दी है और तवा नदी किनारे बसे गांवों में भी लोगों को अलर्ट कर दिया है। फिलहाल इतना पानी नहीं छोड़ रहे कि गांवों में बाढ़ के हालात बने, बारिश को देखते हुए गेटों की संख्या और ऊंचाई बढ़ाने के बाद बाढ़ की संभावना को देखते हुए गांवों को अलर्ट किया गया है।

- Install Android App -

Harda News: वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश टांक बने रेडक्रास प्रबन्धन समिति अध्यक्ष

नर्मदापूरम : वन विभाग के द्वारा 57 आदिवासी परिवारों को दिए गए बेदखली के आदेश एवं आपराधिक प्रकरण हुए निरस्त