jhankar
ब्रेकिंग
मिडिल ईस्ट में इरान ईजराइल और अमेरिका युद्ध पर ताजा अपडेट आज मप्र मे कई जिलो में बादल छाए रहेंगें दिन में गर्मी रात में बारिश की संभावना Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप: सुनामी की लहरों के बाद चेतावनी, एक मौत होर्मुज जलडमरूमध्य संकट: ईरान का भारत को सुरक्षा का बड़ा आश्वासन जांच के नाम पर वनरक्षक से मारपीट का आरोप, सागौन कटाई में विभाग के ही कर्मचारी घेरे में हनुमान जयंती पर भक्तिभाव का सैलाब : मंदिर-मंदिर अखंड रामायण, सुंदरकांड और महा भंडारे उज्जैन की केमिकल कंपनी में 30 कर्मचारियों का कान खराब, हियरिंग मशीन लगी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग पर बवाल, लोगों ने जताया विरोध ग्वालियर में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया, गोलीबारी में बचीं जानें

झारखंड: सुरक्षा बलों के घेरे में 1 करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा, 17 माओवादी ढेर

पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों का बड़ा प्रहार

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 झारखंड।प्रदेश के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान छेड़ दिया है। ‘ऑपरेशन मेगाबुरु’ की सफलता के बाद, अब सुरक्षा बलों ने छोटानागरा और किरिबुरू थाना क्षेत्रों के जंगलों में प्रतिबंधित संगठन CPI (माओवादी) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा सहित लगभग 45 माओवादियों को चारों तरफ से घेर लिया है। बता दें कि मिसिर बेसरा पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित है और वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर था।

दो दिनों की मुठभेड़ में 17 माओवादी मारे गए

- Install Android App -

पिछले दो दिनों से जारी इस सघन सर्च ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब तक हुई मुठभेड़ में कुल 17 माओवादियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कई ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है और भारी मात्रा में हथियार व गोला-बारूद भी जब्त किया गया है।

अभियान अभी भी जारी

जंगल के दुर्गम रास्तों और पहाड़ियों के बीच सुरक्षा बल बेहद सावधानी से आगे बढ़ रहे हैं। घेरेबंदी इतनी मजबूत की गई है कि नक्सलियों के भागने के सभी रास्ते लगभग बंद कर दिए गए हैं। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने भी आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया है ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।