हरदा :- माँ नर्मदा के जन्मोत्सव (नर्मदा जयंती) के पावन पर्व पर दिनांक 25/01/2026 रविवार प्रातः 11 बजे हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी ग्राम-हंडिया स्थित नर्मदा मंदिर में पूजन-अर्चन कर क्षेत्र की समृद्धी व खुशहाली की कामना कर जीवनदायनी माँ नर्मदा को 551 मीटर की चुनरी अर्पीत करेगें।
ज्ञात हो की हरदा विधायक डॉ. दोगने क्षेत्र की समृद्धि व खुशहली के लिए विगत 13 वर्षों से माँ नर्मदा को नर्मदा जयंती के सुअवसर पर जीपनदायनी माँ नर्मदा को चुनरी अर्पीत करते आ रहे है। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा समस्त कांग्रेसजनों व क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम उपस्थित होने की अपील की गई है।

