jhankar
ब्रेकिंग
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिलास्तरीय परिचर्चा प्रतियोगिता में LBS कॉलेज की छात्राओं ने हासिल क... हंडिया : एक ही शासकीय रास्ता, दो विरोधाभासी रिपोर्ट और शिकायतों की लंबी कड़ी: तहसीलदार से 181 और ADM... 12वीं पूरक परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए कॉलेज एडमिशन पोर्टल 7 दिन खोलने की मांग शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

New Delhi: राजधानी में एकतरफा प्‍यार का खौफनाक अंत, ममेरी बहन पर आशिक मिजाज डोरे डालने भाई अब्दुल्ला को, युवती ने जिंदा जलाया

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में एक युवती ने एकतरफा प्यार में पड़कर परेशान करने वाले सनकी आशिक जो रिश्ते में भाई लगता है। उससे परेशान होकर उसे हमेशा हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। युवती ने प्यार से घर बुलाया फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवक वहा से जान बचाकर आग की लपटों के साथ भागा।
लेकिन इलाज के दौरान उसने अस्पताल में दम तोड दिया।

पुलिस ने शुक्रवार को हत्या की धारा में एफआईआर दर्ज की है। युवक और युवती रिश्ते में भाई-बहन थे।

- Install Android App -

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक अब्दुल्ला परिवार सहित संगम विहार इलाके में रहता था और ई-कॉमर्स कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था। इलाके में ही अब्दुल्ला के मामा का भी परिवार रहता है। अब्दुल्ला की ममेरी बहन सानिया (परिवर्तित नाम) ने गुरुवार को मैसेज भेजकर उसे अपने घर बुलाया था, उस वक्त घर में कोई नहीं था। जब अब्दुल्ला मामा के घर पहुंचा तो सानिया उसे सोफे पर बैठाकर चाय लाने के बहाने अंदर चली गई। कुछ समय बाद वह बोतल में पेट्रोल लेकर आई और अब्दुल्ला पर उड़ेल दिया। इसके बाद माचिस जलाकर आग लगा दी।

अभी पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि शुक्रवार तड़के युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी।

पुलिस ने मरने से पहले अब्दुल्ला के बयान की वीडियोग्राफी कराई थी। अपने आखिरी बयान में अब्दुल्ला ने सानिया पर पेट्रोल छिड़ककर जलाने का आरोप लगाया। हालांकि, उसने इसका कारण नहीं बताया। जांच से जुड़े वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक की जांच में यह सामने आया है कि अब्दुल्ला युवती से एकतरफा प्यार करता था। सानिया की कुछ समय पहले सगाई हुई थी और तब सगाई समारोह में अब्दुल्ला ने अपने हाथ की नस काट ली थी। अब युवती की शादी होने वाली थी।