jhankar
ब्रेकिंग
नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च

खाद्य प्रतिष्ठानों से घी के नमूने लिये दूध व पनीर के नमूने अवमानक पाये जाने पर नोटिस जारी

हरदा : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सोमवार को हरदा के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिये। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कांबले ने बताया कि इस दौरान हरदा में समर्पण प्रोविजन तथा अग्रवाल प्रोविजन से घी सैंपल लिया गया। सैंपल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएंगी।

- Install Android App -

कांबले ने बताया कि पूर्व में माँ भगवती राजस्थान स्वीट नमकीन चारूवा का पनीर, मां रेवा डेरी हरदा तथा कैलाश भैया दूध डेरी हरदा का दूध सैंपल अवमानक पाया गया। पनीर के सैंपल में मॉइस्चर व फैट कम पाया गया।

इसी प्रकार दोनों दूध में एसएनएफ कम पाया। तीनों प्रतिष्ठानों को 46(4) का नोटिस जारी किया गया। इसके बाद तीनों प्रतिष्ठानों का प्रकरण सक्षम न्यायालय में पेश किया जाएगा।