jhankar
ब्रेकिंग
अंग्रेज़ों के जमाने में ‘एजुकेशन हब’ रहा हिरनखेड़ा आज भी इंटरमीडिएट स्कूल भवन को तरस रहा शिवपुर में सेन जयंती की तैयारी बैठक, 14 अप्रैल को धूमधाम से मनेगी 726वीं जयंती देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला: IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट छीपाबड़ थाना : गांव के पास चल रहा था जुआ का खेल, पुलिस को देखकर भागे जुआरी, एक पुलिस कर्मी ने खेत मे... पुलिस की जुआ रेड, 92 हजार 300 रुपये मोबाइल जब्त, पांच आरोपी फरार Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे ग्वालियर में ओलावृष्टि का कहर, बाइक-कारों के शीशे चकनाचूर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्राले से टकराई तेज रफ्तार कार, बैतूल-वर्धा के दो युवकों ने गंवाई जान 93 में से 92 छात्र फेल: सांदीपनि स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट, प्रबंधन पर उठे सवाल भोपाल में फर्जी अस्पतालों के खिलाफ NSUI का प्रदर्शन, CMHO के निलंबन की मांग

भारत में तैयार हो रहे अब अमेरिका में बिकने वाले आईफोन्स

नई दिल्ली। अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर आईफोन अब भारत में तैयार हो रहे हैं। इसकी पुष्टि की है एप्पल के सीईओ टिम कुक ने । कंपनी की पिछली तिमाही की कमाई के बाद टिम कुक ने ऐनालिस्ट्स से बात करते हुए कहा कि भारत अब अमेरिकी मार्केट के लिए आईफोन प्रोडक्शन का मुख्य केंद्र बन गया है।

- Install Android App -

उन्होंने कहा कि चीन में होने वाली मैन्युफैक्चरिंग अब अमेरिकी बाजार के बजाय अंतरराष्ट्रीय मार्केट्स पर केंद्रित है। कुक ने दोहराया, कंट्री ऑफ ओरिजिन के संदर्भ में स्थिति वैसी ही है जैसी पिछली तिमाही में थी कोई बदलाव नहीं। यानी अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश आईफोन्स का ओरिजिन अब भारत है।आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग रणनीति अब प्रोडक्ट के आधार पर बंटी हुई है। जहां आईफोन का प्रोडक्शन भारत में केंद्रित है, वहीं मैकबुक, आईपेड और एप्पल वॉच जैसे प्रोडक्ट्स के लिए वियतनाम को प्राइमरी मैन्युफैक्चरिंग बेस बनाया गया है। इंटरनेशनल मार्केट्स के लिए अब भी अधिकतर उत्पाद चीन से ही सप्लाई हो रहे हैं। टिम कुक ने यह भी बताया कि भारत केवल एक मैन्युफैक्चरिंग हब ही नहीं, बल्कि तेजी से बढ़ते बाजार के रूप में भी सामने आया है।

उन्होंने कहा कि कंपनी को भारत में खासकर आईफोन की बिक्री से रिकॉर्ड ग्रोथ की उम्मीद है। जून तिमाही में भारत उन चुनिंदा दो दर्जन देशों में शामिल रहा, जहां एप्पल ने रेवेन्यू के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। हालांकि, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत में हो रही आईफोन मैन्युफैक्चरिंग से खुश नहीं हैं। मई में दोहा दौरे के दौरान उन्होंने टिम कुक से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा था, “मैं सुन रहा हूं कि आप भारत में मैन्युफैक्चरिंग कर रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि आईफोन्स भारत में बनाए जाएं।”