jhankar
ब्रेकिंग
संगीत शिक्षक रत्न हरदा के‌ नाम। Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 29 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... हरदा : ए एन एम कार्यकर्ता वर्ष-2023 परीक्षा के अभ्यर्थियों का पुनः परीक्षण होगा 6 अप्रैल से 17 अप्रै... भूकम्प आपदा जोखिम न्यूनीकरण का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हरदा : कैम्पस ड्राइव में 119 विद्यार्थियों का प्राथमिक चयन हुआ वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन व महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति रहे जागरूक हरदा : खाद बीज विक्रेतायो के विक्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया महू: कार में लगी आग, पिता के सामने जिंदा जला 4 साल का चिराग सांदीपनि स्कूल का चौंकाने वाला रिजल्ट, 332 में से 245 छात्र फेल आलीराजपुर में अनोखी शादी, बुलडोजर पर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा

समाधान योजना के दूसरे एवं अंतिम चरण में शामिल होने के लिए अब केवल 5 दिन शेष

अब तक 07 लाख 62 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने लिया सरचार्ज में छूट का लाभ

हरदा : मध्य प्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 के द्वितीय चरण की अवधि अब 31 मार्च 2026 कर दी गई है, जिसके पूरा होने में अब केवल 05 दिन शेष हैं। पिछले साल 3 नवंबर से शुरू हुई समाधान योजना 2025-26 में शामिल होकर लाखों बकायादार उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ लिया है। कंपनी के प्रबंध संचालक श्री ऋषि गर्ग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि तीन माह से अधिक के बकायादार उपभोक्ता योजना के द्वितीय चरण में शामिल होकर अपना बकाया बिल एकमुश्त जमा करके 90 फीसदी तक सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकते हैं।

- Install Android App -

श्री गर्ग ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 में अब तक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के 7 लाख 62 हजार 753 बकायादार उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन कराकर लाभ लिया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के खाते में 701 करोड़ 91 लाख से अधिक की मूल राशि जमा हुई है, जबकि 301 करोड़ 22 लाख रूपए का सरचार्ज माफ किया गया है।

मध्यप्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 के लागू होने से ऐसे अनेक उपभोक्ता हैं जो बकाया बिल जमा कर रहे हैं और एकमुश्त बकाया राशि जमा करने पर अधिकतम छूट का लाभ ले रहे हैं। यह योजना उन बकायादार उपभोक्ताओं के लिए वरदान बनी है जो सरचार्ज के कारण मूलधन राशि जमा नहीं कर पा रहे थे।

अब उन्हें समाधान योजना के द्वितीय चरण में सरचार्ज में 70 से लेकर 90 प्रतिशत तक छूट के साथ एकमुश्त अथवा किस्तों में भुगतान करने पर 50 से लेकर 60 प्रतिशत तक छूट का विकल्प मिल रहा है।