jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

पाकिस्तान का झंडा और जश्ने आजादी 14 अगस्त प्रिंट किये हुए बिस्किट मामले में व्यापारी हिरासत में

इन्दौर। रतलाम के उन्हेल कस्बे में पाकिस्तान का झंडा और जश्ने आजादी 14 अगस्त प्रिंट किये हुए गुब्बारे मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई थी। इस सनसनीखेज मामले की गंभीरता को देखते सक्रिय हुई पुलिस ने तुरंत तहकीकात करते मामले में उन्हेल के एक व्यापारी को पकड़ उससे पूछताछ की तो जानकारी मिली कि उसने ये बिस्किट मध्यप्रदेश के आलोट के ही एक थोक व्यापारी से खरीदे थे। जब पुलिस ने उसकी निशानदेही पर आलोट के व्यापारी को पकड़ उससे मामले में पूछताछ की तो इन्दौर के व्यापारी का नाम बताया जिसके चलते मामले की गंभीरता को देखते हुए आईबी, एटीएस, एनआईए और राजस्थान की क्राइम ब्रांच सहित कई जांच एजेंसियों की टीम इंदौर पहुंची और इन्दौर के सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के एक बड़े व्यापारी से पूछताछ कर रही हैं।

- Install Android App -

मामले में यह बात भी सामने आई है कि आलोट जिला रतलाम के थोक किराना व्यापारी ने बिजनेस प्रमोशन हेतु बिस्किट पैकेट के साथ गुब्बारे मुफ्त देने की योजना निकाली थी। बिजनेस प्रमोशन की उसकी इस योजना में रखे गए गुब्बारों पर पाकिस्तान का झंडा और जश्ने आजादी 14 अगस्त प्रिंट किया हुआ था। मामला जिले के सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से होता हुआ राजस्थान के झालावाड़ कस्बे तक भी पहुंच गया। जिसके बाद राजस्थान पुलिस भी मामले में सक्रिय हुई थी। फिलहाल उन्हेल थाना पुलिस ने आलोट के व्यापारी दिलीप कामरिया को हिरासत में ले उसके यहां से आपत्तिजनक गुब्बारे जब्त कर आगे की जाँच कार्रवाई के लिए व्यापारी दिलीप कामरिया को साथ ले इंदौर पहुंच कार्रवाई शुरू कर रही है।
आनन्द पुरोहित/ 01 अक्टूबर 2025