jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

दर्दनाक सड़क हादसा – देवास से दर्शन कर लौट रहे दो युवकों की मौत एक घायल

इन्दौर। कल देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से तीन बाइक सवार युवकों में से दो युवकों की मौत हो गई। घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित बायपास की है और ये तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर देवास माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे और ट्रक से इनकी बाइक टकरा गई टक्कर के बाद एक युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की मौत अस्पताल में हुई वहां तीसरे युवक का इलाज जारी है। कनाड़िया थाना पुलिस के अनुसार हादसा बायपास स्थित होटल प्राइड के सामने हुआ। पुलिस का गश्ती दल राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचा तो देखा वहां तीन युवक सड़क पर घायल पड़े थे। उनमें से एक युवक की सर अलग हो चुका था, जिसके चलते उसकी वजह मौत हो गई। गश्ती दल ने घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भिजवाया। मृतक युवक का नाम पीयूष पिता सुनील उम्र तैवीस साल निवासी इदरीस नगर और घायल युवक का नाम अंकुश पिता दीपक उम्र तीस साल है। घटना में मारे गए एक अन्य युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस को मृतक पीयूष परिजनों ने बताया कि कल सुबह 11 बजे बेटा पीयूष घर से यह कहकर निकला था कि देवास मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहा है। उसके साथ कौन गया था इसकी जानकारी नहीं है। रात को फोन पर हादसे की जानकारी मिलने के बाद वे अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।