jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

सीहोर : महाशिवरात्रि पर्व पर कुबरेश्वर धाम में पंडित प्रदीप मिश्रा की होगी शिवमहापुराण कथा

देवास : महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सीहोर जिले के कुबरेश्वर धाम में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा दिनांक 07 से 13 मार्च (एक सप्ताह) तक आयोजित होगी। इसके लिए देवास जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कथा के दौरान देवास जिले से गुजरकर भोपाल जाने वाले भारी माल वाहकों के लिए ट्रॉफिक डायवर्ट किया जाएगा।
देवास जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर-भोपाल हाईवे अंतर्गत देवास बायपास से भारी माल वाहनों के मार्ग का डायवर्सन किया जाएगा। ये वाहन देवास बायपास से मक्सी, शाजापुर, शुजालपुर होते हुए भोपाल जाएंगे। उन्होंने सभी भारी माल वाहनों के चालकों से इन मार्गों का उपयोग का आग्रह किया है।

जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम के माध्यम से दो फायर बिग्रेड सीहोर में उपलब्ध कराई जा रही है। भौंरासा टोल नाके पर दो क्रेन भी उपलब्ध रहेगी। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की दृष्टि से तीन एंबुलेंस भोपाल चौराहा देवास, भौंरासा टोल नाके एवं दौलतपुर सोनकच्छ पर उपलब्ध रहेगी, जिसमें डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टॉफ भी मौजूद रहेगा। यह सुविधा 24X7 उपलब्ध रहेगी।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –