jhankar
ब्रेकिंग
समाज की एकजुटता और विकास को लेकर बागरूल में बलाई महासभा की बैठक संपन्न,,, सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी

पाक के खिलाफ पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने पांड्या

दुबई। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने यहां एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में एक बड़ा रिकार्ड अपने नाम किया है। हार्दिक ने मुकाबले की पहली ही गेंद पर पाक बल्लेबाज को आउट कर एक अहम उपलब्धि अपने नाम की।

- Install Android App -

हार्दिक ने सैम अयूब को आउट कर इतिहास रच दिया क्योंकि यह पहली बार था जब किसी भारतीय गेंदबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया। पांड्या अब टी20 में पाक के खिलाफ मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने हैं। इससे पहले श्रीलंका के नुवान कुलशेखरा ने साल 2009 में श्रीलंका के लिए यह रिकार्ड बनायास था। इसके अलावा जॉर्ज लिंडे ने साल 2021 में दक्षिण अफ्रीका की ओर से पहली ही गेंद पर विकेट लिया था। पाकिस्तान के खिलाफ 91 रन और 13 विकेट के साथ हार्दिक पांड्या पहले ही टी20 में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं।