jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

जिंदगी की रंगीन झलकियां साझा कीं जन्नत ने

मुंबई। हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और अभिनेत्री जन्नत जुबैर ने अपनी जिंदगी की रंगीन झलकियां फैंस के साथ साझा कीं। जन्नत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें वह दोस्तों के साथ मस्ती करती और रीम के जन्मदिन का जश्न मनाती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में जन्नत फोन पर व्यस्त दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वह सेल्फी के मूड में हैं। तीसरी तस्वीर में वह मशहूर कॉन्टेंट क्रिएटर रेबिल किड (अपूर्वा मखीजा) के साथ पोज दे रही हैं। बाकी तस्वीरों में जन्नत अपनी करीबी दोस्तों के साथ मस्ती के पल बिताती नजर आईं।

- Install Android App -

खास तस्वीरें उनकी बचपन की दोस्त रीम के जन्मदिन की हैं, जहां वह और उनके दोस्त सिद्धार्थ रीम के बर्थडे सेलिब्रेशन में डांस करते दिखे। जन्नत ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया, जिंदगी इन दिनों। जन्नत के फैंस ने इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसाया और कमेंट्स में उनकी मस्ती भरी जिंदगी की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, आप बहुत प्यारे लग रहे हो। दूसरे यूजर ने लिखा, प्यारी-सी लड़की। एक अन्य यूजर ने लिखा, आप, रीम और सिद्धार्थ साथ में प्यारे लगते हो। खास बात यह है कि जन्नत की इस पोस्ट को उनकी दोस्त रीम ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शेयर किया, जिससे दोनों की गहरी दोस्ती की झलक मिलती है। जन्नत जुबैर, जिन्होंने फुलवा और तू आशिकी जैसे धारावाहिकों से प्रसिद्धि पाई, आज सोशल मीडिया पर भी लाखों दिलों की धड़कन हैं।