jhankar
ब्रेकिंग
समाज की एकजुटता और विकास को लेकर बागरूल में बलाई महासभा की बैठक संपन्न,,, सर्व ब्राह्मण समाज संगठन द्वारा 201 शिक्षकों का हुआ सम्मान, स्व.मनोहरलाल शर्मा के स्मृति में परशुराम... हरदा की सड़कों पर गड्ढों का ‘राज’, जिम्मेदारों को क्यों नहीं दिख रही बदहाली? सर्व ब्राह्मण समाज ने विपट कॉलोनी के बगीचे में किया पौधारोपण सिराली में बच्चों को संस्कारों से जोड़ने की अनूठी पहल, शंकर मंदिर परिसर में शुरू होगी ‘सनातन संस्कार... शिक्षक दिवस पर गुर्जर समाज की शिक्षिकाओं का सम्मान, बेटियों को शिक्षित कर आगे बढ़ाने की ली शपथ बाइक सवार को बचाने में हरदा के डिप्टी कलेक्टर चोटील, प्राथमिक उपचार के बाद मिली छुट्टी हरदा-टिमरनी विधानसभा को जोड़ने वाली माचक नदी पर पुल तैयार, वर्षों पुरानी समस्या से ग्रामीणों को मिली... हंडिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8.93 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, ₹1.38 लाख का माल जब्त मध्य प्रदेश में नर्मदा उफान पर, जबलपुर से खंडवा तक हाई अलर्ट, अगले 24 घंटे सबसे भारी

करोड़ों भारतीयों की आस्था से जुड़ी है रामायण: विंदू दारा सिंह

मुंबई। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली मेगा फिल्म रामायण को लेकर बालीवुड एक्टर रणबीर कपूर चर्चा में हैं। रणबीर इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। ऐसे में अभिनेता और पहलवान दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने फिल्म पर अपनी राय रखी है।

- Install Android App -

विंदू ने एक बातचीत में कहा, “रामायण एक ऐसा महाकाव्य है जिसे कई बार फिल्मों और धारावाहिकों में दिखाया गया है। अगर नितेश तिवारी इसे सही तरह से पेश करेंगे तो यह फिल्म शानदार बनेगी। लेकिन अगर वे इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ करेंगे या अपना अलग वर्जन दिखाने की कोशिश करेंगे, तो लोग इसे स्वीकार नहीं करेंगे। हर किसी के मन में रामायण का अपना संस्करण होता है, इसलिए बहुत सावधान रहना जरूरी है।” रणबीर की भूमिका को लेकर विंदू ने कहा, “रणबीर शानदार एक्टर हैं और मुझे यकीन है कि वे बेहतरीन काम करेंगे। लेकिन उन्हें और मेकर्स को इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि रामायण की मूल भावना से छेड़छाड़ न हो। अगर वे स्क्रिप्ट को ज्यों का त्यों अपनाते हैं और एक-एक डायलॉग और दृश्य का सम्मान करते हैं, तो फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होगी।”