jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

कोल्ड स्टोरेज की इमारत का हिस्सा ढहा, 9 की मौत, अमोनिया गैस लीक से 1 किमी तक फैला असर

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फाफामऊ इलाके में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब एक कोल्ड स्टोरेज की इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि करीब 20 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हुआ जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गैस करीब 1 किलोमीटर तक फैल गई, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी।

हादसा सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी अनुसार मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें 5 जेसीबी मशीनों के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। अब तक 9 लोगों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Install Android App -

हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव भी होने लगा, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। गैस करीब 1 किलोमीटर तक फैल गई, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। स्थानीय लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए।

प्रशासन के अनुसार, इस कोल्ड स्टोरेज की संरचना लगभग 60 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई थी और इसका 40 फीट ऊंचा तथा 75 फीट लंबा हिस्सा ढह गया। यहां 100 से अधिक मजदूर काम करते हैं, जिससे हादसे में जानमाल के नुकसान की आशंका और बढ़ गई है। घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पुलिस को विरोध का भी सामना करना पड़ा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर को हिरासत में ले लिया है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है और उसे विशेष उपचार के लिए भर्ती किया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन पूर्ण होने के बाद ही मृतकों और घायलों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी। इसके साथ ही, घटना की मजिस्ट्रियल जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।