jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत हर आंगनवाड़ी केंद्र पर होगा ‘आंगन मिलन’ नर्मदा एवं अन्य नदियों में पीओपी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक खुदिया-सिराली मार्ग पर सड़क हादसा, दो युवकों की मौत सिराली में 16 वर्षीय छात्रा की मौत, घर में अज्ञात पदार्थ का किया सेवन चक्रवात अर्नब आंध्र प्रदेश तट से टकराया, ओडिशा में कहर, बंगाल तक अलर्ट यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती AC स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्री जिंदा जले हरदा में 6 अक्टूबर को सजेगी हास्य-सुर की महफिल, 21वां विराट कवि सम्मेलन 26 सितंबर को जिला न्यायालय में मेगा हेल्थ कैंप हरदा मंडी 3 दिन बंद रहेगी, सोमवार से फिर शुरू होगी नीलामी 5 अक्टूबर को हरदा में गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण

हरदा : निर्धारित स्लॉट की तिथि पर ही उपार्जन केंद्र पहुंचे किसान : जिला प्रशासन की अपील

हरदा :किसानों की सुविधा एवं फसल उपार्जन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि उन्होंने उपार्जन के लिए जिस दिनांक का स्लॉट बुक कराया है, कृपया उसी निर्धारित तिथि पर ही अपनी उपज लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे।

- Install Android App -

स्लॉट की निर्धारित तारीख से पूर्व केंद्र पर आने से अनावश्यक भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है, जिससे व्यवस्थाएं प्रभावित हो सकती हैं तथा किसानों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

जिला प्रशासन ने कहा है कि सभी किसानों के सहयोग से उपार्जन प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित, सरल एवं सुगम बनाया जा सकता है। किसानों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि का पालन करते हुए अपनी उपज लेकर केंद्र पहुंचे, ताकि समय पर और सुचारु रूप से उपार्जन कार्य संपन्न हो सके तथा सभी किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।