सिराली। खुदिया-सिराली मार्ग पर एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से टकरा गया। हादसे में वाहन सवार दो युवकों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सर्वेश पिता विनोद, उम्र 22 वर्ष और गौतम पिता पदम, उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी खुदिया के रूप में हुई है।
घटना के बाद दोनों को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. आर.के. चौधरी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित किया। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

