jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया... भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार

नर्मदा एवं अन्य नदियों में पीओपी से निर्मित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक

हरदा एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी किया आदेश

निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही करना होगा विसर्जन 

हरदा। गणेश उत्सव के समापन के अवसर पर नदियों के जल को प्रदूषण से बचाने तथा जलीय जीव-जंतुओं एवं पर्यावरण की सुरक्षा के उद्देश्य से अनुविभागीय दंडाधिकारी हरदा अशोक कुमार डेहरिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।

- Install Android App -

आदेश के अनुसार राजस्व अनुविभाग हरदा के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित ऐसी गणेश प्रतिमाएं, जो प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) तथा हानिकारक सिंथेटिक रंगों से निर्मित हैं, का विसर्जन नर्मदा नदी एवं अन्य स्थानीय नदियों में नहीं किया जा सकेगा। आदेश में कहा गया है कि इन प्रतिमाओं के नदी में विसर्जन से जल प्रदूषित होने के साथ-साथ जलीय जीवों एवं पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि मूर्ति विसर्जन के दौरान जनहानि की संभावना को देखते हुए नर्मदा एवं अन्य नदियों में मूर्ति विसर्जन पर रोक लगाया जाना आवश्यक है। राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण तथा सर्वोच्च एवं उच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है।

एसडीएम ने आदेशित किया है कि मूर्तियों का विसर्जन जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित विसर्जन स्थलों पर ही किया जाए। प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आदेश 24 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी हरदा, पुलिस अधीक्षक हरदा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस को भेजी गई है। नर्मदा घाटों एवं अन्य विसर्जन स्थलों पर आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिला सेनानी होमगार्ड को नर्मदा घाटों पर स्पीड बोट सहित एसडीआरएफ के जवान एवं आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखने के लिए निर्देशित किया गया है।